क्राइम डेस्क, अमर उजाल, अलीगढ़।
अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी छात्रसंघ की ओर से एएमयू कारपोरेट मीट का आयोजन कैनेडी हाल में किया गया। इस मीट में 12 कंपनी के ह्यूमन रिसोर्स पर्सन (एचआर) ने विद्यार्थियों को प्रोत्साहित किया।
मीट का आगाज हाफिज जुल्फिकार ने कुरान शरीफ की आयतों को पढ़कर किया। छात्रसंघ अध्यक्ष मशकूर अहमद उस्मानी ने अतिथियों व विद्यार्थियों का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि यह छात्रसंघ का सबसे अहम कार्यक्रम हैं।
अतिथियों को मोमेंटो देकर उनका सम्मान किया गया। टीपीओ (जनरल) साद हमीद ने कहा कि इस मीट से विद्यार्थियों को फायदा पहुंचेगा। मीट के कनवीनर जोहेब अहमद ने कहा कि छात्रसंघ हर वर्ष कम से कम ऐसे तीन कार्यक्रम का आयोजन करे, ताकि विद्यार्थी अपनी सही दिशा को पा सके।
इसके बाद अतिथियों का पैनल डिस्कशन हुआ। विद्यार्थियों ने वक्ताओं से सवाल भी पूछेे। इस मौके पर मुजाहिर, मिन्हाज खान, नवेद, हैदर, अबूसामा, आतिफ , कैबिनेट सदस्य मतीन अशरफ, नज्मुस साकिब, मोहम्मद नदीम, नबीला जेहरा आदि मौजूद रहीं।