फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टेशन पर यात्री से मारपीट करने वाला दबोचा

विज्ञापन
विज्ञापन
स्टेशन पर यात्री से मारपीट करने वाला दबोचा
विज्ञापन


न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।

जंक्शन रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म पर मंगलवार को सीट को लेकर एक व्यक्ति ने यात्रियों से मारपीट कर दी। इससे वहां अफरातफरी मच गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को दबोच लिया।

स्टेशन पर मंगलवार को कुछ यात्री प्लेटफर्म नंबर चार पर लगी सीटों पर बैठे हुए थे। इस बीच एक व्यक्ति सीट पर बैठे यात्रियों को हटाने लगा, इस बात को लेकर विवाद शुरू हो गया। आरोप है कि उस व्यक्ति ने यात्रियों से मारपीट शुरू कर दी।
विज्ञापन


मारपीट होता देख जीआरपी के जवान मौके पर पहुंच गए और उसे दबोच लिया। पुलिस ने आरोपी नगला फत्ते खां सासनी हाथरस निवासी जफरुद्दीन को शांति भंग के आरोप में जेल भेजा है।
विज्ञापन


चेन पुलिंग के करने के आरोप में दबोचा
हावड़ा की ओर जाने वाली नान स्टाप ट्रेन संपूर्ण क्रांति एक्सप्रेस में चेन पुलिंग करने वाले को रेलवे सुरक्षा बल के जवानों ने दबोच लिया। पूछताछ के दौरान दबोचे गए युवक ने अपना नाम वाजिदपुर जवां निवासी धर्मेंद्र कुमार बताया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रेलवे एक्ट की धाराओं में कार्रवाई की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें