फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक अधिकारी बन झांसा दिया, 25 हजार पार किए

विज्ञापन
विज्ञापन
बैंक अधिकारी बन झांसा दिया, 25 हजार पार किए
विज्ञापन


क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।

सासनी गेट निवासी एक युवक को बैंक अधिकारी होने का झांसा देकर पहले उससे उसका एटीएम पिन नंबर पूछा और उसके बाद उसके खाते से 25 हजार रुपये निकाल लिए।

सासनी गेट के जयगंज निवासी अजय के मोबाइल पर पिछले दिनों फोन आया कि वह बैंक से बोल रहा है और उसके खाते में तकनीकी समस्या आ गई है। इस समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वह हमेशा के लिए अपने बैंक खाते का एटीएम के माध्यम से ट्रांजेक्शन नहीं कर पाएगा।

इसके बाद अजय घबरा गया और इसी घबराहट में वह झांसेबाज को अपना पिन नंबर बता बैठा। इसके कुछ देर बाद ही उसके खाते से 25 हजार रुपये निकल गए। इस बात की जानकारी तब हुई जब अजय के मोबाइल नंबर पर निकासी का एसएमएस आया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद अजय बैंक गया लेकिन उसे वहां पर कोई भी संतोष जनक उत्तर नहीं मिला। थाना सासनी गेट गया लेकिन वहां पर भी उसकी बात किसी ने नहीं सुनी। अब बुधवार को अजय एसएसपी के समक्ष पूरी बात रखने जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें