फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा पुन: बने महानगर अध्यक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


उप्र उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष बनवारी लाल कंछल ने प्रदीप गंगा को पुन: महानगर अध्यक्ष मनोनीत किया है। इसके साथ ही उन्होंने पुरानी कार्यकारिणी को भंग कर नई टीम गठित करने का निर्देश दिया है।

मंगलवार को रेलवे रोड स्थित समर्पण कार्यालय में बनवारी लाल कंछल ने कहा कि प्रांतीय चुनावों में 102 पदाधिकारी निर्वाचित हुए तथा 66 पदाधिकारी मनोनीत किए गए, जिसमें अलीगढ़ के छह पदाधिकारियों को प्रदेश में निर्वाचित एवं मनोनीत किया गया है।
विज्ञापन


बीके मित्तल प्रदेश उपाध्यक्ष, राजेंद्र प्रसाद वार्ष्णेय प्रदेश संगठन मंत्री, सुरेश चंद्र लोधी प्रदेश मंत्री, दिनेश सरकार प्रदेश मंत्री, विष्णु भैया युवा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं संतोष यादव युवा प्रदेश महामंत्री निर्वाचित हुए है।

उन्होंने बताया कि जीएसटी में आ रही खामियों के विरोध में 15 फरवरी को संपूर्ण उप्र के जिलों में जीएसटी मुख्यालय पर व्यापारियों का प्रदर्शन होगा और प्रधानमंत्री तथा केंद्रीय वित्तमंत्री को ज्ञापन भेजा जाएगा।
विज्ञापन


इस अवसर पर राजेंद्र, शिवकुमार पाठक, जफर सिद्दीकी, आमिर, आबिद, दुर्वेश वार्ष्णेय, देवेंद्र बंसल, राजेश खन्ना, नारायण वार्ष्णेय, पवन गुप्ता लक्ष्मीनारायण बॉबी आदि उपस्थित थे।
--
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें