फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कमिश्नर ने पुलिस भेजकर जमीन कराई कब्जा मुक्त

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


पिछले समाधान दिवस में मिली अवैध कब्जे की शिकायत के फर्जी निस्तारण से नाराज कमिश्नर ने शनिवार को हरदुआगंज थाना दिवस में कड़े तेवर दिखाए। उन्होंने तत्काल पुलिस व राजस्व टीम भेजकर किसान की जमीन को अतिक्रमणकारियों के कब्जे से मुक्त कराया। समाधान दिवस में कुल सात शिकायतें आईं।

किसान बादाम सिंह पुत्र ज्वाला सिंह ने 15 दिन पूर्व हुए समाधान दिवस में कमिश्नर सुभाष चंद शर्मा से शिकायत की थी कि उसकी भूमि पर कुछ दबंगों ने कब्जा कर लिया है। पुलिस एवं तहसील को वह कई बार प्रार्थनापत्र दे चुका है, लेकिन सुनवाई नहीं हो रही।
विज्ञापन


कमिश्नर ने इस मामले में तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए थे, लेकिन फर्जीवाड़े की हद देखिये, पुलिस व राजस्व टीम ने पिछले समाधान दिवस में बगैर कार्रवाई शिकायत का निस्तारण दिखा डाला। शनिवार को हरदुआगंज थाने में हुए समाधान दिवस में जब पीड़ित एक बार फिर कमिश्नर के सामने आया तो उनका पारा चढ़ गया।

उन्होंने तत्काल मौके पर मौजूद पुलिस के सब इंस्पेक्टर, कानूनगो एवं लेखपाल को मौके पर जाकर जमीन को कब्जा मुक्त करने के आदेश कर दिए। उनके आदेश के बाद टीम ने जमीन को कब्जा मुक्त करा दिया।
विज्ञापन


समाधान दिवस के अवसर पर बरौली विधायक ठा.दलवीर सिंह ने भी मौजूद रहकर जनता की शिकायतों को सुना और उनके यथोचित निस्तारण के आदेश जारी किए। इस मौके पर बड़ी संख्या में अफसर मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें