फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो सौ रुपये नहीं मिल पाएगा गुणवतापूर्वक स्वेटर

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ की जिला कार्यकारिणी बैठक एक होटल में हुई। जिलाध्यक्ष डॉ. प्रशांत शर्मा ने कहा कि सरकार ने जो 200 रुपये में स्वेटर बांटने की योजना बनाई है, वह बहुत ही दोषपूर्ण है।

उन्होंने कहा कि 200 रुपये में स्वेटर खरीदना असंभव है। स्वेटर की गुणवत्ता जांचने के लिए जनपद स्तरीय विकास खंड स्तरीय जांच टीमों का गठन किया जाएगा। संगठन इसका विरोध करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि यदि सरकार को 200 रुपये में स्वेटर बंटवाने है तो वह स्वयंसेवी संस्थाओं या रजिस्टर्ड फर्मों द्वारा स्वेटर वितरण का कार्य कराए।

स्वेटर की खरीद व वितरण में शिक्षकों का समय बर्बाद होता है। इससे शिक्षण गुणवत्ता खराब होती है। बैठक में इंद्रजीत सिंह, विमल चौहान, यूसुफ जमाल, तारिक मुश्ताक, महेश चंद्र राजपूत, संजय, जाहिद खां, जावेद खां, होडिल सिंह, राकेश गौतम, अशोक पाठक, योगेंद्र शर्मा, अरविंद सिंह, विश्वनाथ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें