फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ में आज प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोलेंगे किसान

विज्ञापन
विज्ञापन
आज प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोलेंगे किसान
विज्ञापन


ब्यूरो, अमर उजाला, अलीगढ़।

अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा, अविरल धारा और भारतीय किसान यूनियन का संयुक्त प्रतिनिधि मंडल मंगलवार को डीएम से मिला। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार के 120 दिन के वायदे और अदालतों के आदेश के बाद भी गोपी लधौआ चीनी मिल पर किसानों का 41 करोड़ और साथा चीनी पर 6.5 करोड़ रुपये का बकाया भुगतान नहीं हो रहा है।

इसे तत्काल कराया जाए। चीनी मिल मालिकों की गिरफ्तारी कराई जाए। गन्ना विभाग की मनमानी रोकी जाए, ग्रामीण इलाकों में 18 घंटे बिजली आपूर्ति के साथ करीब 11 मांगें रखीं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि गन्ना किसानों का जो भुगतान किया जा रहा है। वो ऊंट के मुंह में जीरे के बराबर भी नहीं है। इसलिए इसे अधिक किया जाय इस पर डीएम ने गोपी लधुआ चीनी मिल प्रबंधन से हर महीने किसानों के लिए मिलने वाली धनराशि को 50 लाख रुपये से बढ़ा कर एक करोड़ रुपये करने की बात कही।

किसान नेता एसके सिंह राणा ने कहा कि बुधवार को छेरत में विशाल किसान सभा है। जिसमें प्रशासन के विरुद्ध कोई बड़ा निर्णय लिया जा सकता है। अविरल धारा के सुनील सिंह ने इस चीनी मिल की नीलामी कराने की बात कही।
विज्ञापन


अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के कमल प्रताप सिंह ने नानऊ रजवाहा कटने से किसानों की फ सल के नुकसान का आकलन कर मुआवजे की मांग उठाई। यहां पर शैलेंद्र पाल सिंह, विपिन सिंह राणा, शेखर सिंह, गजराज सिंह, विनोद कुमार, महेंद्र कुमार, कुशलपाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें