फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लगातार बूंदाबांदी को लेकर नगर निगम अलर्ट, नालियां उफनी

विज्ञापन
विज्ञापन
लगातार बूंदाबांदी को लेकर नगर निगम अलर्ट, नालियां उफनी
विज्ञापन


ब्यूरो, अमर उजाला अलीगढ़।

लगातार हो रही बूंदा बांदी और अभी और बारिश की संभावना को ध्यान में रखते हुए नगर निगम ने सभी वैकल्पिक इंतजाम किए हैं। सभी पंपिंग स्टेशनों पर जनरेटर रखवाए गए, जिससे बिजली नहीं होने की स्थिति में भी पंपिंग जारी रहे। इसके अलावा बालू के कट्टे स्टाक में रखे हैं और कंट्रोल रूम भी एक्टिव किया गया है। दूसरी और बूंदाबांदी और बारिश के चलते पुराने शहर के इलाकों में नालियां उफन रही हैं। उनकी गंदगी गलियों में फैल गई है।
रविवार को रुक रुककर हुई बारिश के बाद सोमवार को भी बूंदा बांदी का माहौल रहा। इसके चलते नगर निगम ने भी कमर कसी है। अब तय किया गया है कि जिन पोखरों और पंपिंग स्टेशनों पर बारिश का पानी इकट्ठा होता है, वहां पर रखे पंप सेट बंद न हों, इसके लिए उन्हें लगातार चलाया जाए। बिजली न होने की स्थिति में जेनरेटरों से व्यवस्था सुचारू रखी जाए। दूसरी ओर नगर अयुक्त ने पूरे शहर की देखरेख के लिए सभी स्वच्छता निरीक्षकों और अधीनस्थ अधिकारियों को दायित्व सौंप दिया है। यह लोग लगातार भ्रमण कर जलभराव और पंपिंग स्टेशनों की स्थिति पर नजर रखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

गिरासू भवनों में रहने वालों से अपील
अलीगढ़। गिरासू भवनों को लेकर नगर निगम एक बार फिर से सक्रिय है। हालांकि अधिकांश गिरासू भवनों पर अदालत में मामला विचाराधीन है। इसलिए इसमें रह रहे लोगों से ही अपने विवेक से निर्णय लेने की अपील की गई है। बूंदाबांदी और बारिश की संभावना को ध्यान में रखते हुए नगर निगम की अपील है कि गिरासू भवन में रह रहे लोग सावधान रहें। अगर संभव हो तो वह कुछ दिन के लिए सुरक्षित स्थानों पर चले जाएं। सभी गिरासू भवनों के स्वामियों को नोटिस भी जारी किए हैं। लेकिन अधिकांश का मामला अदालत में विचाराधीन होने के कारण नगर निगम बहुत कुछ करने की स्थिति में नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें