फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ में प्रवेश फार्म में अवैध वसूली पर छात्रों ने किया हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रवेश फार्म में अवैध वसूली के आरोप पर हंगामा
विज्ञापन


ब्यूरो, अमर उजाला, अतरौली (अलीगढ़)।

केएमवी इंटर कॉलेज में प्रवेश फार्म पर अवैध वसूली का आरोप लगाते हुए कुछ छात्रों ने गुरुवार को हंगामा खड़ा कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत कराया। उधर शिक्षकों ने एसडीएम के पास पहुंचकर रिकार्ड सहित सारी जानकारी दी है। एसडीएम ने हस्ताक्षर कर एक छात्र को नोट देकर स्टिंग ऑपरेशन भी कराया मगर वह नोट मौजूद नहीं मिले।

अतरौली के केएमवी इंटर कॉलेज में इस वक्त कक्षा 9 और 11 वीं में एडमीशन चल रहे हैं। छात्र फैजान गाजी ने डीएम से शिकायत की कॉलेज में प्रवेश फार्म के नाम पर प्रति छात्र 250 रुपये वसूले जा रहे हैं। इस पर डीएम ने एसडीएम शिवकुमार को जांच के आदेश दिए।
विज्ञापन


एसडीएम ने एक छात्र को हस्ताक्षर करके कुछ नोट दिए और फार्म खरीदने को कहा, जिससे कि स्टिंग ऑपरेशन हो सके। छात्र फार्म खरीदने पहुंचा वैसे ही वहां छापा मारने पुलिस व तहसीलदार पहुंच गए। छात्रों ने हंगामा खड़ा कर दिया। एसडीएम के यहां शिक्षकों को बुलाया गया। शिक्षकों ने एसडीएम के समक्ष कागजात पेश किए।

अवैध वसूली के आरोप सरासर गलत हैं। कॉलेज के कुछ कमरे टूट रहे हैं। उनकी मरम्मत के लिए प्रबंधतंत्र ने छात्रों से बिल्डिंग फीस लेने का निर्णय लिया था। सभी कागजात अधिकारियों को उपलब्ध करा दिए हैं। -सतीशचंद वार्ष्णेय, प्रधानाचार्य

छात्रों ने अवैध वसूली की शिकायत की थी। पुलिस ने छापा मारा मगर वहां ऐसा कुछ नहीं मिला। जो फीस ली जा रही थी उसका विवरण व अन्य सभी कागजात शिक्षकों ने एसडीएम के पेश कर दिए हैं। जांच की जा रही है।- शत्रुघन उपाध्याय, कोतवाल
विज्ञापन


कॉलेज में प्रति छात्र 250 रुपये लिए जा रहे हैं जो गलत है। हमने डीएम से शिकायत की थी। इस पर स्टिंग ऑपरेशन भी हुआ। अवैध वसूली उजागर हो चुकी है जो अब रुकनी चाहिए। सुनवाई नहीं हुई तो हम ऊपर तक जाएंगे। - फैजान गाजी, छात्र
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें