फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्राफ को लगाई सवा लाख की चपत

विज्ञापन
विज्ञापन
सर्राफ को लगाई सवा लाख की चपत
विज्ञापन


ब्यूरो, अमर उजाला अलीगढ़।

महानगर में सर्राफ को चपत लगाने की घटना लगातार दूसरे दिन हुई है। गुरुवार को गांधीपार्क के नौरंगाबाद इलाके में एक सर्राफ की दुकान पर ग्राहक बनकर पहुंचा व्यक्ति करीब सवा लाख रुपये कीमत का सोने के झुमकों का पैकेट ले उड़ा। बाद में सीसीटीवी देखने पर आरोपी का चेहरा कैद पाया गया है, जिसके आधार पर पुलिस ने तहरीर लेकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

संजय गांधी कॉलोनी निवासी मुकुट विहारी की नौरंगाबाद में सर्राफ की दुकान है। वह सुबह करीब साढ़े दस बजे दुकान पहुंचकर खोलने के बाद सफाई कर रहा था। तभी पहुंचे बाइक सवार व्यक्ति ने दुकान में घुसकर झुमके दिखाने की बात कही। इस पर झुमकों के पैकेट का डिब्बा उसके सामने रख दिया गया। बाद में उसने चूड़ियां देखने को मांगी। मुकुट विहारी चूड़ियां निकालने लगा। इसी बीच उसने झुमकों का पैकेट जेब में रख लिया और फिर बिना कुछ लिए चला गया। बाद में डिब्बे में झुमकों का पैकेट कम पाए जाने पर सीसीटीवी में उसकी हरकत कैद देखी गई। इस आधार पर खबर पुलिस को दे दी गई। सूचना सर्राफा एसोसिएशन के रवि वर्मा आदि भी वहां पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें