फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ से 19 सीटर प्लेन भरेगा पहली उड़ान

विज्ञापन
धनीपुर हवाई पट्टी पर निरीक्षण करते भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण के अधिकारी । - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
धनीपुर हवाई पट्टी (मिनी एयरपोर्ट) से अप्रैल के अंत तक उड़ान शुरू होने की संभावना जताई जा रही है। यहां से 19 सवारियों की क्षमता वाला जहाज अपनी पहली उड़ान भरेगा। दरअसल, 1570 मीटर के रनवे की क्षमता को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। हवाई यात्रा शुरू होने के बाद अलीगढ़ से लखनऊ की दूरी महज 60 मिनट में तय की जा सकेगी।
विज्ञापन

उड्डयन विभाग के अधिकारियों के मुताबिक, अलीगढ़ के धनीपुर मिनी एयरपोर्ट से मुरादाबाद, लखनऊ व कानपुर तक के लिए उड़ान का प्रस्ताव बना है। पहले चरण में लखनऊ तक के सफर के लिए मंजूरी मिल चुकी है। एयरपोर्ट से हर रोज 20 सीट का जहाज उड़ान भरेगा। बताया जा रहा है कि लखनऊ तक का किराया करीब 2500 रुपया होगा। छह घंटे की दूरी महज 60 मिनट में पूरी हो जाएगी। लखनऊ के बाद अलीगढ़ से प्रदेश के कुछ अन्य शहरों के लिए हवाई यात्रा की सुविधा शुरू की जाएगी।
हालांकि, भविष्य में यहां से अगर अधिक सवारी के जहाजों की उड़ान को मंजूरी मिलती है तो 25 सवारी क्षमता तक के जहाजों को इसी 1570 मीटर लंबे रनवे से उड़ाया जा सकता है। लेकिन 72 सीटर प्लेन को लेकर नागरिक उड्डयन विभाग की गाइडलाइन है कि रनवे की लंबाई करीब 2200 मीटर होनी चाहिए। चौड़ाई को लेकर भी कहा गया है कि रनवे के दोनों तरफ सौ-सौ मीटर की जगह छूटी होना अनिवार्य है। इससे साफ है कि भविष्य में इस मिनी एयरपोर्ट का विस्तार करना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें