फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरवंश, राजीव, संजय, रामबाबू व प्रतीक बने कार्यकारिणी सदस्य

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला अलीगढ़।
विज्ञापन

द इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट अलीगढ़ शाखा के कार्यकारिणी सत्र 2019-22 के लिए शुक्रवार को सदस्यों के निर्वाचन की प्रक्रिया निर्विरोध संपन्न हुई। इसमें सीए हरवंश सहाय, सीए राजीव वार्ष्णेय, सीए संजय गिरी, सीए रामबाबू और सीए प्रतीक गर्ग को निर्विरोध कार्यकारिणी सदस्य निर्वाचित किया गया। चुनाव अधिकारी सीए आलोक कुमार ने पूरी प्रक्रिया संपन्न कराई।
विज्ञापन


सीए आलोक कुमार ने बताया कि बोर्ड के सदस्यों के लिए 6 लोगों ने अपना नामांकन किया था। इसमें सीए संजय कुमार ने अपना नाम निर्वाचन प्रक्रिया से वापस ले लिया। शाखा के चेयरमैन सीए गौरव वार्ष्णेय ने सभी नवनिर्वाचित सदस्यों को बधाई दी। कहा कि सभी सदस्य शाखा को ऊंचाइयों की ओर ले जाने का प्रयास करेंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें