फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कॉपियों के हर पेज पर होगा कोड, नहीं बदल सकेंगे कापियां

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


यूपी बोर्ड के तहत हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा में इस बार नकल माफियाओं पर नकेल कसने के लिए बार कोड से शिकंजा कसा जाएगा। उत्तर पुस्तिका ए के हर पन्ने और बी कापी में बारकोड दर्ज होगा, ताकि बीच के पेज ना बदले जा सकें।

यूपी बोर्ड की हाईस्कूल इंटरमीडिएट परीक्षा में नकल माफिया उत्तर पुस्तिका के बीच के पेज निकालकर बाहर से लिखी गई कॉपी के पन्ने जोड़ देते थे। इससे सीसीटीवी लगे होने के बावजूद नकल पर पूरी तरह से रोक नहीं लग पा रही थी।
विज्ञापन


लिहाजा पिछली बार पायलट प्रोजेक्ट के तहत कॉपियों में बारकोडिंग की व्यवस्था की थी। लेकिन इस बार इसे पूरी तरह से लागू कर दिया गया है। साथ ही बार कोडिंग सिर्फ पहले पेज पर ही नहीं, बल्कि अंदर के पन्नों पर भी रहेगी।

जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. धर्मेंद्र शर्मा ने बताया कि कॉपियों में होने वाली इस तरह की अदला-बदली को रोकने के लिए यह कदम उठाया गया है। इसके अलावा क्रम संख्या तथा जरूरत के हिसाब से कॉपियां सेंटर पर भेजी जाएंगी। ताकि अगर कहीं गड़बड़ी हो तो उसका जल्द पता लगाया जा सके।
विज्ञापन


सीबीएसई बोर्ड परीक्षा : 16 जनवरी से 12वीं कक्षा की शुरू होंगी प्रैक्टिकल परीक्षा
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने 12वीं कक्षा (नियमित छात्र) की प्रैक्टिकल परीक्षा की डेटशीट जारी कर दी है। देशभर में 12वीं कक्षा की प्रैक्टिकल परीक्षा 16 जनवरी से 15 फरवरी 2019 तक आयोजित होंगी। जबकि इलाहाबाद में कुंभ मेले के चलते यह प्रैक्टिकल परीक्षा एक जनवरी से शुरू हो जाएगी। सीबीएसई बोर्ड ने संबद्ध स्कूलों के प्रमुख को अधिसूचना में कहा है कि कक्षा 12 के कौशल आधारित विषयों की परीक्षा फरवरी 2019 के मध्य में शुरू होगी। इन विषयों से संबंधित प्रैक्टिकल परीक्षा फरवरी के प्रथम सप्ताह में पूरी कर ली जाएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें