फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘गेम ऑफ अयोध्या’ चली तो सिनेमाघरों में लगा देंगे आग

विज्ञापन
विज्ञापन
‘गेम ऑफ अयोध्या’ चली तो सिनेमाघरों में लगा देंगे आग
विज्ञापन


ब्यूरो, अमर उजाला अलीगढ़।

पद्मावती के बाद फिल्म गेम ऑफ अयोध्या को लेकर विरोधी लगातार जारी है। अखिल भारत हिंदू महासभा के नेताओं ने इस फिल्म के निर्माता-निर्देशक एवं अलीगढ़ निवासी सुनील सिंह के खिलाफ थाना गांधी पार्क में तहरीर दी है। यह भी चेतावनी दी है कि फिल्म को रिलीज किया गया तो सिनेमाघरों में आग लगा दी जाएगी। वहीं हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने शव यात्रा निकालकर अर्थी नाले में बहाकर विरोध दर्ज कराया।

महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष सराय बुर्ज थाना सासनीगेट निवासी गजेंद्र कुमार ने गांधी पार्क थाने में तहरीर देकर सुनील सिंह के खिलाफ कार्रवाई करने एवं फिल्म का प्रदर्शन न होने देने की मांग की है। गजेंद्र कुमार का आरोप है कि इस फिल्म में भाजपा नेता लालकृष्ण आडवाणी एवं मुरली मनोहर जोशी को हिंदुओं को भड़काते हुए दिखाया गया है। फिल्म के ट्रेलर में 1992 में अयोध्या के विवादित ढांचे को हिंदुओं द्वारा तोड़ते एवं उसमें श्रीराम की मूर्ति रखते हुए दिखाया गया है। जबकि अयोध्या में रामलला की मूर्ति पहले से ही विराजमान थी। राममंदिर का मामला अभी न्यायालय में विचाराधीन है, इसलिए भी गलत तरीके से पेश करना सही नहीं है। इस अवसर पर जय विश्वकर्मा, राजीव भोला, सचिन शर्मा, बबलू हरिशंकर, अनिल वर्मा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने सुनील सिंह के पुतले की शव यात्रा निकालकर नाले में बहा दी। सिनेमा हाल संचालकों को चेतावनी दी कि फिल्म प्रदर्शित की, तो जान-माल के नुकसान के जिम्मेदार खुद होंगे। हिंदू जागरण मंच युवा वाहिनी के कार्यकर्ता प्रदेश मंत्री संजू बजाज के नेतृत्व में रामलीला ग्राउंड से लेकर डीएस कॉलेज तक शवयात्रा निकाली गई। संजू बजाज, महानगर अध्यक्ष सोनू सविता आदि ने फिल्म पर प्रतिबंध लगाने की मांग की। महानगर महामंत्री पुनीत शर्मा ने कहा कि दो दिन बाद मैरिस रोड स्थित सुनील सिंह के घर पर तालेबंदी की जाएगी। विभाग संयोजक अमित राजा, महानगर मंत्री कौशल सेंगर, आकाश गुप्ता, वीरांगना वाहिनी जिलाध्यक्ष रेणुका सिंह, अनामिका, दुर्गेश शर्मा, राजेश पंडित, हरीश जादौन, हरीश कुमार, हिमालय कुमार, सुमित सिंटू, सोनू, ललित राघव, विशाल, शेखर माहौर, कौशल राजपूत, जितेंद्र राजपूत, भूपेंद्र आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें