फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीवन होने का ऑनलाइन प्रमाण दे सकते हैं पेंशनर्स

विज्ञापन
विज्ञापन
जीवन होने का ऑनलाइन प्रमाण दे सकते हैं पेंशनर्स
विज्ञापन


ब्यूरो, अमर उजाला अलीगढ़।

1995 के पेंशनधारियों से जीवन प्रमाण पत्र प्राप्त करने की वार्षिक मुहिम को सहायक भविष्य निधि आयुक्त प्रियांशु सिंह ने गति प्रदान की है। इस दौरान चलने फिरने में असहाय होने पर प्रमाण पत्र हासिल न करने वाले पेशनकर्मियों को उनके घरों पर जाकर जीवन प्रमाण पत्र दिए जा रहे हैं।

सहायक आयुक्त प्रियांशु सिंह ने बताया कि पेंशनर इस वर्ष ऑनलाइन डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र प्राप्त कर सकते हैं। इसके लिए पेंशनर को बायोमैट्रिक सत्यापन के लिए मौजूद रहना होगा और अपना आधार कार्ड, बैंक पासबुक तथा पीपीओ संख्या देनी होगी। पेंशनर अपना डिजिटल जीवन प्रमाण निकटतम बैंक, ईपीएफओ कार्यालय में निशुल्क तथा जन सुविधा केंद्र में दस रुपये का शुल्क देकर प्राप्त कर सकते हैं। किसी भी प्रकार की परेशानी होने पर कलेक्ट्रेट मार्ग पर जिला पंचायत परिसर के प्रथम तल पर स्थित भविष्य निधि कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिन सदस्यों ने पूर्व में आधार नंबर आधारित डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र प्राप्त कर लिए हैं। वह लिखित या डिजिटल प्रमाण पत्र जमा करा सकते हैं। चलने फिरने में असहाय पेंशनरों के घर पर कार्यालय के लोग जा रहे हैं। गत दिवस मडराक के रहने वाले रंजीत प्रसाद शर्मा के घर जाकर उनका जीवन प्रमाण पत्र दिया गया। उन्होंने चलने फिरने में समर्थ पेंशनधारकों से कार्यालय में सूचना देने को कहा है। साथ ही बताया कि यदि जीवन प्रमाण पत्र जमा नहीं कराया तो 2018 से पेंशन आने में परेशानी हो जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें