फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूरे विश्व में अपना परचम लहरा रही हिंदी, चुनौतियां भी कम नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
पूरे विश्व में अपना परचम लहरा रही हिंदी, चुनौतियां भी कम नहीं
विज्ञापन


ब्यूरो, अमर उजाला, अलीगढ़।

हिंदी भाषा तथा भाषा विज्ञान विद्यापीठ आगरा के निदेशक प्रो. प्रदीप श्रीधर ने कहा कि आज पूरे विश्व में हिंदी अपना परचम लहरा रही है। हालांकि उसके सामने चुनौतियां भी कम नहीं हैं।
विज्ञापन


प्रो. श्रीधर गुरुवार को एएमयू के राजभाषा कार्यान्वयन समिति द्वारा मनाए जा रहे हिंदी सप्ताह के उद्घाटन सत्र को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि आज हिंदी के फलने-फूलने में सोशल मीडिया, सिनेमा आदि का योगदान रेखांकित करने योग्य है। एएमयू कुलपति प्रो. तारिक मंसूर ने कहा कि यूनिवर्सिटी हिंदी के उत्थान के लिए हर संभव सहयोग देने के लिए कटिबद्ध है। साथ ही कहा कि एक देश के भीतर की कई भाषाओं का पठन-पाठन राष्ट्रीय एकता के लिए जरूरी है। कार्यक्रम को प्रो. जावेद अख्तर, प्रो. मोहम्मद जाहिद, प्रो. अब्दुल अलीम आदि ने संबोधित किया। संचालन प्रो. शंभुनाथ तिवारी ने किया। अकीमा खातून, दीबा समेत विभाग के शिक्षक व छात्र मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें