फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर में 16 जगह नान वेंडिंग जोन घोषित

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर में 16 जगह नान वेंडिंग जोन घोषित
विज्ञापन


ब्यूरो,अमर उजाला,अलीगढ़।

शहर में 16 स्थानों को नान वेंडिंग जोन घोषित करते हुए यहां पर किसी भी तरह की बिक्री को प्रतिबंधित कर दिया गया है। नगर आयुक्त, पथ विक्रेता समिति और एडीएम सिटी के साथ संयुक्त बैठक में यह तय किया गया है।

साथ ही फैसला किया गया कि वेंडिंग जोन में पथ विक्रेताओं को स्थायी जगह नहीं मिलेगी। पथ विक्रेताओं के आई कार्ड व बायोमैट्रिक का कार्य नगर निगम ने शुरू किया है, जिससे उन्हें बायोमैट्रिक आई कार्ड मिलेंगे।
विज्ञापन



टाउन वेंडिंग कमेटी की संस्तुति के16 नान वेंडिंग जोन घोषित किए गए हैं। नगर आयुक्त संतोष कुमार शर्मा ने बताया कि शासन द्वारा महानगर में वेंडिग जोन व्यवस्था को प्रभावी बनाने शुरुआत की गई है।

पथ विक्रेताओं के सर्वेक्षण के लिए स्टेसलिट सिस्टम लिमिटेड कोलकाता की फर्म को अधिकृत किया गया है। शहर में सर्वे कर 5470 पथ विक्रेताओं को चिह्नित किया गया है।
विज्ञापन


यह हैं नान वेंडिंग जोन
घंटाघर से तस्वीर महल, घंटाघर से सेंटर पाइंट, रसलगंज तिराहे से बारहद्वारी तक, सेंटर प्वाइंट चौराहे से रेलवे रोड, सेंटर प्वाइंट चौराहे से समद रोड गांधी हॉस्पिटल तक, गांधी पार्क से सासनी गेट, कटपुला से मसूदाबाद रोड, मीनाक्षी पुल से नीचे छर्रा अड्डा, छर्रा अड्डा से एटा रोड, रामघाट रोड महाजन होटल से रेलवे रोड, यूनिवर्सिटी सर्किल से दोदपुर, दोदपुर से रामघाट रोड, दोदपुर से मेडिकल रोड बिजलीघर तक, सेंटर प्वाइंट चौराहे से केला नगर, लाल डिग्गी से अब्दुला गर्ल्स होते हुए रामघाट रोड ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें