फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एएमयू के छात्र देश भर में पीस मार्च में शामिल

विज्ञापन
विज्ञापन
हत्या के खिलाफ पीस मार्च में एएमयू छात्र सक्रिय
विज्ञापन


ब्यूरो, अमर उजाला, अलीगढ़।

मुसलमानों की हत्या के खिलाफ देश भर के विभिन्न शहरों में आयोजित पीस मार्च में एएमयू के छात्र एवं पूर्व छात्र बढ़ चढ़ कर हिस्सा ले रहे है। निवर्तमान अध्यक्ष ने कहा है कि यूनिवर्सिटी खुलने के बाद एएमयू छात्र जंतर-मंतर पर पीस मार्च करेंगे।

बुधवार को ‘नॉट इन माई नेम’ से देश के कई शहरों में पीस मार्च निकाला गया। एएमयू छात्र संघ के निवर्तमान अध्यक्ष फैजुल हसन ने सोशल मीडिया के माध्यम से एएमयू छात्रों से बुधवार शाम को विभिन्न शहरों में आयोजित पीस मार्च में भाग लेने की अपील की।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि लखनऊ में जीटीओ, दिल्ली में जंतर मंतर, इलाहाबाद में सुभाष चौराहा, पटना में कारगिल चौक, मुंबई के कार्टर रोड सहित देश के विभिन्न शहरों में नॉट इन माई नेम नाम से विरोध मार्च निकाला गया। उन्होंने कहा कि झारखंड के गिरीडीह में एक मुस्लिम युवक की हत्या का नया मामला सामने आया है।

उन्होंने कहा कि यूनिवर्सिटी खुलने के बाद एएमयू छात्रों की ओर से जंतर-मंतर पर पीस मार्च का आयोजन किया जाएगा। एएमयू छात्रों एवं पूर्व छात्रों के वाट्सएप, फेसबुक एवं ट्वीटर आदि पर ‘नॉट इन माई नेम’ का मुद्दा छाया हुआ है। सोशल मीडिया में हरियाणा के युवक जुनैद से संबंधित कई मार्मिक पोस्ट किया गए हैं।
विज्ञापन


झारखंड के गिरीडीह की ताजा घटना पर सोशल मीडिया में तीखी प्रतिक्रिया सामने आ रही है। उल्लेखनीय है कि ईद के दिन भी एएमयू के कुछ छात्र एवं शिक्षकों ने हाथ पर काली पट्टी बांध कर देश में मुसलमानों की हत्याओं पर विरोध दर्ज कराया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें