फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अकराबाद तहसील में शामिल होंगे कोल व अतरौली के 174 गांव

विज्ञापन
विज्ञापन
अकराबाद को तहसील बनाने के लिए प्रशासनिक कवायद तेज हो गई है। नई तहसील में 174 गांव शामिल होंगे। इसमें कोल तहसील क्षेत्र के 93 व अतरौली के 81 गांवों को शामिल रखने का प्रस्ताव है। इस प्रस्ताव को प्रशासन जल्द ही शासन को भेजेगा। इस पर अंतिम निर्णय राजस्व परिषद व शासन स्तर पर होगा।
विज्ञापन

जिले में कोल, अतरौली, खैर, इगलास व गभाना समेत पांच तहसील हैं। कोल तहसील में सबसे अधिक 393 गांव है। इसी तहसील में एक नगर निगम व पांच नगर पंचायतों के अलावा धनीपुर व अकराबाद ब्लॉक की कुछ ग्राम पंचायतें भी शामिल हैं। इन गांवों की दूरी कोल व अतरौली तहसील मुख्यालय से काफी दूर है। ग्रामीणों को अपने काम-काज के लिए इन तहसीलों तक दौड़ लगानी पड़ती है। कई सालों से अकराबाद क्षेत्र के लोग नई तहसील बनाने की मांग कर रहे हैं।
अकराबाद में नई तहसील के गठन के लिए शुक्रवार को कलेक्ट्रेट में एडीएम वित्त एवं राजस्व विधान जायसवाल की अध्यक्षता में कोल व अतरौली तहसील से जुड़े राजस्व अफसरों के साथ बैठक हुई। तय हुआ कि प्रस्तावित अकराबाद तहसील में कुल 174 गांव को शामिल किए जाएंगे, जिसमें कोल तहसील के 93 गांव एवं अतरौली के 81 गांव शामिल होंगे। एडीएम वित्त एवं राजस्व के अनुसार गांव की जनसंख्या, संपत्ति व खेेेतों का विवरण का प्रस्ताव बनाकर शासन को जल्द ही भेजा जाएगा। हालांकि इस पर अंतिम निर्णय शासन स्तर से लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें