न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
राष्ट्रहित सर्वोपरि के संस्थापक डॉ. एल बी दयाशंकर ने रविवार को चुनाव आयोग को पत्र लिखकर चुनावों में दो जगहों से खड़े होने वाले उम्मीदवारों पर प्रतिबंध लगाने की मांग की है। पत्र में कहा कि उम्मीदवार जब दोनों संसदीय क्षेत्र से जीत जाता है तो वह एक जगह से इस्तीफा दे देता है। वहां दोबारा चुनाव कराया जाता है। आचार संहिता लागू की जाती है।
इस दौरान बेवजह सरकारी करोड़ों रुपये खर्च होते हैं। यह तरीका मतदाताओं के साथ एक तरीके का मजाक है। इस प्रकार का चुनाव राष्ट्रविरोधी, जनविरोधी और अर्थशास्त्र विरोधी है। इस पर रोक लगनी चाहिए।