फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेलमिलाप कराकर राजस् थान रवाना हो गए कल्याण

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


भाजपा प्रत्याशी घोषित होने के बाद जिले में तीन दिन से चल रहे हाई बोल्टेज ड्रामा का पटाक्षेप तो शनिवार को ही हो गया था। रविवार को यहां से राजस्थान रवाना होने के पहले राज्यपाल कल्याण सिंह ने उस पर पूरी तरह विराम लगा दिया। जाते-जाते उन्होंने प्रत्याशी सतीश गौतम एवं भाजपा नेता राजेंद्र चीफ के बीच मेलमिलाप कराए। इसके साथ ही भाजपा नेताओं को मोदी का हाथ मजबूत करने का संकेत दे गए।


राजस्थान के राज्यपाल एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह होली के पहले 19 मार्च को अलीगढ़ पहुंचे थे। सामान्यत: होली का त्यौहार यहीं मनाते हैं। लोकसभा चुनाव को लेकर उनके प्रवास को लोग राजनीति से भी जोड़कर देख रहे थे। रविवार अपराह्न वह धनीपुर हवाई पट्टी से राजस्थान रवाना हो गए। उन्हें विदा करने भाजपा के कई विधायक एवं नेता पहुंचे थे। सबकी निगाहें कल्याण सिंह पर टिकी थी। विमान में जाने के पहले शहर विधायक संजीव राजा ने कल्याण सिंह के कान में कुछ कहा। उसके बाद उन्होंने भाजपा प्रत्याशी सतीश गौतम एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र वार्ष्णेय चीफ का हाथ अपने हाथ में लेकर मिलवाया। राजेंद्र वार्ष्णेय चीफ का कहना है कि वह लोकसभा चुनाव में नामांकन करने वाले थे। लेकिन बाबूजी (कल्याण सिंह) के आदेश के बाद नामांकन नहीं करेंगे। उनका कहना है कि सारे गिले शिकवे दूर हो गए हैं।
विज्ञापन



राज पैलेस के करीबी नेताओं की माने तो बाबूजी ने नरेंद्र मोदी को पुन: प्रधानमंत्री बनाने एवं उनका हाथ मजबूत करने के लिए भाजपा प्रत्याशी को जिताने का संकेत दे गए। हवाई पट्टी पर कल्याण सिंह को विदा करने पहुंचे लोगों में शिक्षा राज्यमंत्री संदीप सिंह, सांसद सतीश कुमार गौतम, शहर विधायक संजीव राजा, छर्रा विधायक रवेंद्र पाल सिंह, श्यौराज सिंह, प्रवीण राज सिंह, शशि सिंह, रामसखी कठेरिया, चौधरी देवराज सिंह आदि शामिल थे। उल्लेखनीय है कि भाजपा प्रत्याशी की घोषणा के बाद कुछ लोग सतीश गौतम का विरोध कर रहे थे।

बॉक्स
कल्याण ने नहीं लिया गार्ड ऑफ ऑनर
अलीगढ़। राजस्थान रवाना होने के पूर्व धनीपुर हवाई पट्टी पर पहुंचे कल्याण सिंह गार्ड ऑफ ऑनर लेने से इंकार कर दिया। लोग इसे चुनाव आचार संहिता से जोड़कर देख रहे हैं। वहां मौजूद लोगों की माने तो यहां से लौटते समय वह शांत व खुश नजर आ रहे थे। चेहरे पर किसी तरह का तनाव नहीं था।
विज्ञापन


बॉक्स
संदीप, श्यौराज एवं प्रवीण पहुंचे प्लेन में
अलीगढ़। कल्याण सिंह जब प्लेन में बैठ गए तो शिक्षा राज्यमंत्री संदीप सिंह, उनके संबंधी ठाकुर श्यौराज सिंह एवं प्रवीण सिंह अंदर जाकर विदाई दी। अन्य भाजपा नेता बाहर खड़े थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें