फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी को पुन: प्रधानमंत्री बनाने के लिए दौड़े युवा

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


भाजपा युवा मोर्चा जिला एवं महानगर द्वारा रन फॉर नमो का आयोजन अलग-अलग स्थानों पर किया गया। महानगर अध्यक्ष निखिल माहेश्वरी के नेतृत्व में युवा नरेंद्र मोदी को पुन: प्रधानमंत्री बनाने का संकल्प लेकर दौड़े। कार्यक्रम का शुभारंभ शहर विधायक संजीव राजा, कोल विधायक अनिल पाराशर और महानगर अध्यक्ष विवेक सारस्वत ने किया।

महामंत्री शिवम अग्रवाल ने बताया कि रन फॉर नमो में शामिल युवा सीधे राजनीति से जुड़े हुए नहीं है लेकिन भाजपा समर्थक है और नरेंद्र मोदी को पुन: प्रधानमंत्री बनाना चाहते हैं। शेर सिंह चौधरी, ठाकुर श्योराज सिंह, प्रदीप ठाकुर, राजीव रज्जी, धीरज चौधरी, करन वार्ष्णेय, आकाश कोल, राहुल चेतन, संदीप मित्तल, अजय गुप्ता, उमेश माहौर आदि शामिल हुए।
विज्ञापन


जिलाध्यक्ष मुकेश सिंह के नेतृत्व में अहिल्याबाई होल्कर स्पोर्ट्स में रन फॉर नमो कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुकेश सिंह ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष पूनम महाजन के आह्वान पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में प्रदेश में 80 सीटें जीतेंगे। योगेश चौधरी, आशीष गौड़, अमित गुप्ता, गौरव चौहान, अमित ठाकुर, अवध सिंह, प्रतीक चौहान, संदीप सिंह, मनोज ठाकुर, चैरब ठाकुर, मीनेष भारद्वाज, नीरज मित्तल, संजू बजाज, सचिन राजपूत आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें