फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरटीओ दफ्तर में खड़ी बस में लगी आग

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


संभागीय परिवहन कार्यालय परिसर में खड़ी एक बस में शनिवार की सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। आग लगने के कारण लोगों में भगदड़ मच गई। आनन-फानन में आरटीओ दफ्तर के कर्मचारियों ने दमकल तथा पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने बमुश्किल आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक बस पूरी तरह जल चुकी थी। बस में आग लगने के कारण पूरे दिन आरटीओ दफ्तर का मुख्य गेट बंद रहा।

शनिवार की सुबह साढ़े नौ बजे के करीब आरटीओ दफ्तर के चौकीदार ब्रह्मदेव सिंह ने परिसर में खड़ी बस संख्या यूपी 19टी 1950 से धुआ उठता देखा। वह पास में गए तो अचानक बस से तेज लपटे उठने लगी। उन्होंने इसकी सूचना आरटीओ राधेश्याम, एआरटीओ प्रशासन रंजीत सिंह, दमकल और पुलिस को दी।
विज्ञापन


सूचना पर पुलिस, दमकल तथा अधिकारी मौके पर दौड़ लिए। जब तक दमकल पहुंचती बस पूरी तरह से जल चुकी थी। आरटीओ राधेश्याम ने बताय कि बस शामली निवासी मानदीप सिंह पुत्र नरेंदर सिंह के नाम पंजीकृत है। बस को जब्त नहीं किया गया था, बल्कि चालान किए गए थे।

बस के वर्तमान में करीब छह चालान कटे हुए हैं और उसका फरवरी 2017 के बाद का टैक्स जमा नहीं हुआ है। गाड़ी पिछले छह माह से अधिक समय से कार्यालय परिसर में खड़ी हुई है। गाड़ी के चालान तो काटे गए, लेकिन उसे बंद नहीं किया।

बस मालिक को कई बार सूचना दी गई, लेकिन वह गाड़ी को लेने नहीं आया। गाड़ी पर एक लाख 27 हजार रुपये के चालान की राशि तथा टैक्स तीन लाख नौ हजार 626 रुपये का टैक्स बकाया है। उन्होंने बताया कि अज्ञात कारणों से बस में आग लगने की रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए बन्ना देवी थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन


बस में आग लगने पर तरह-तरह की चर्चा
आरटीओ दफ्तर की बाउंड्री में पीछे हुआ होल शनिवार को काफी चर्चाओं में रहा। लोगों में चर्चा थी कि आरटीओ दफ्तर के पीछे खाली पड़ा मैदान इतना नीचे है उधर से दीवार फांदकर अंदर घुसने वाले को काफी परेशानी होगी, इसलिए बस में आग लगाने वाला दीवार में बने होल के अंदर घुसा और आग लगाकर चला गया। वहीं लोगों में चर्चा थी कि बस पर इतना टैक्स तथा चालान का बकाया बाकी था कि हो सकता है बस के मालिक ने ही बीमा लेने के लिए अपनी गाड़ी में आग लगवाई हो। अब यह पुलिस की जांच के बाद ही पता चलेगा कि बस में आग कैसे लगी और किसने लगाई।

इन स्थानों पर कटे चालान
-15 जून 2017 को गाजियाबाद में
- 17 जुलाई 2017 बुलंदशहर में
- नौ अगस्त 2017 हाथरस में
- 10 मार्च 2018 अलीगढ़ में
- 16 मार्च 2018 अलीगढ़ में
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें