फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

179 परीक्षाकेंद्रों पर होगी यूपी बोर्ड परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


यूपी बोर्ड के अंतर्गत हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षा के लिए बोर्ड ने 179 परीक्षाकेंद्रों की सूची जारी कर दी है। अब इन केंद्रों पर परीक्षा संपन्न कराने के लिए डीआईओएस दफ्तर में प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई हैं। इससे पूर्व बोर्ड की तरफ से आई 173 की सूची को जिला परीक्षा समिति ने 179 परीक्षा केंद्रों की प्रस्तावित सूची बोर्ड को भेजी थी।

बता दें कि विगत महीने बोर्ड ने जिले के 173 परीक्षाकेद्रों की सूची जारी की थी। जिसका जिला परीक्षा समिति ने सत्यापन किया। प्रधानाचार्यों द्वारा भरे गए प्रत्यावेदनों का सत्यापन कर समिति ने इस सूची में 179 परीक्षाकेंद्र निर्धारित कर दिए थे।
विज्ञापन


बताया गया कि यह फैसला छात्राओं की परेशानी को देखते हुए भी लिया गया था। परीक्षा समिति द्वारा भेजी गई 179 परीक्षाकेंद्रों की सूची को बोर्ड ने स्वीकार कर लिया है।

बोर्ड से लिस्ट जारी होने के साथ-साथ डीआईओएस दफ्तर में परीक्षा की तैयारियां भी प्रारंभ हो गई हैं। समय से शिक्षकों की ड्यूटी लगाने, परीक्षकों की तैनाती, केंद्र व्यवस्थापक की तैनाती, कापियों के आवागमन, प्रश्नपत्रों के आवागमन आदि की तैयारियां विभिन्न पटलों के माध्यम से शुरू हो चुकी हैं। डीआईओएस के मुताबिक 179 परीक्षाकेंद्रों पर नकल विहीन परीक्षा संपन्न कराई जाएगी।
विज्ञापन



वित्तविहीन विद्यालयों के प्रधानाचार्यों की बैठक सोमवार को
नकल विहीन परीक्षा संपन्न कराए जाने के लिए यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए केंद्र बने वित्तविहीन विद्यालयों के प्रधानाचार्यों की बैठक नौरंगीलाल राजकीय इंटर कालेज में सोमवार को आयोजित होगी। इस बैठक में डीआईओएस सभी प्रधानाचार्यों को नकल विहीन परीक्षा कराने के लिए विभिन्न निर्देश देंगे। डीआईओएस ने परीक्षाकेंद्र बने सभी प्रधानाचार्यों को पत्र जारी कर कहा है कि बैठक सुबह 11.30 बजे से प्रारंभ होगी। जिसमें विद्यार्थियों के पठन-पाठन, शांतिपूर्ण, शुचितापूर्ण परीक्षा संपन्न कराने की तैयारियां, कक्षों में दोनों ओर सीसीटीवी कैमरे, वाइस रिकार्डर के साथ अन्य संसाधनों की उपलब्धता पर चर्चा की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें