फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले के टाप नाइन भूमाफिया चिन्हित

विज्ञापन
विज्ञापन
आशीष श्रीवास्तव, अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन

एंटी भू माफिया टास्क फोर्स ने जिले के टाप भूमाफिया की सूची जारी कर दी है। हालांकि इस सूची में 20 से अधिक नाम है। लेकिन अपराध की श्रेणी को देखते हुए टाप नौ बड़े भूमाफिया को प्रायोरिटी पर रखा गया है। इन नौ भूमाफिया में तहसील कोल के ही आठ बड़े भूमाफिया शामिल हैं, जबकि एक भूमाफिया खैर तहसील से संबंधित है। अब इन सभी के खिलाफ गुंडाएक्ट अथवा गैंगस्टर लगाए जाने की तैयारी है।
टास्क फोर्स द्वारा जारी सूची में फर्जी तरीके से 480 वर्ग गज भूमि का बैनाम कराकर यूपीएसआईडीसी की बेशकीमती 16700 वर्ग मीटर भूमि पर कब्जा कर अवैध रूप से मैरिज होम का निर्माण व फैक्ट्री बनाने के आरोपी सूर्य सरोवर कालोनी निवासी चौ.हीरालाल पुत्र राम सिंह का नाम है तो ग्राम बरौला जाफराबाद के गाटा संख्या 51 सुरक्षित भूमि पर अवैध रूप से प्लाटिंग करने वाले पिता पुत्र शंकरलाल पुत्र हरी सिंह एवं राकेश कुमार पुत्र शंकरलाल के भी नाम हैं। इधर खैर तहसील में अनाधिकार कब्जे के आरोपी हामिदपुर खैर निवासी रिषी पाल सिंह पुत्र विक्रम सिंह का नाम भी शामिल किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


भूमाफिया की सूची
1-ग्राम बरौला जाफराबाद निवासी शंकरलाल पुत्र हरी सिंह
2-ग्राम बरौला जाफराबाद निवासी राकेश कुमार पुत्र शंकरलाल
3-गांव पिलखना निवासी अली हसन पुत्र फैज मोहम्मद
4-दुर्गाबाड़ी निवासी बुुद्घ रंजन सिंह दत्तक पुत्र इंद्र कुंवरि
5-सूर्य सरोवर कालोनी निवासी चौ.हीरालाल पुत्र राम सिंह
6-सराय पीरबक्स निवासी फजल हुसैन पुत्र अल्ला नूर
7-सराय पीरबक्स निवासी अमानुतुल्ला पुत्र अहसानुल्ला
8-ऐलमपुर निवासी खजान पुत्र रामस्वरूप
9-हामिदपुर खैर निवासी रिषीपाल सिंह पुत्र विक्रम सिंह

एंटी भूमाफिया टास्क फोर्स द्वारा सूचीबद्घ किये गए टाप नौ भूमाफिया की सूची पुलिस को सौंप दी गई है। उनके अपराध की श्रेणी के अनुसार उनके खिलाफ गुंडाएक्ट एवं गैंगस्टर की कार्रवाई की जाएगी।
चंद्रभूषण सिंह, जिलाधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें