फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पश्चिमी उप्र में हाईकोर्ट के लिए 26 तक हड़ताल

विज्ञापन
विज्ञापन
पश्चिमी यूपी में हाईकोर्ट के लिए 26 तक हड़ताल
विज्ञापन


न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।

पश्चिमी यूपी में हाईकोर्ट बेंच की स्थापना के लिए आंदोलनरत अधिवक्ताओं ने अब 26 फरवरी तक हड़ताल का एलान कर दिया है। पश्चिमी यूपी में हाईकोर्ट बेंच स्थापना आंदोलन संयोजन समिति के आह्वान पर सोमवार को दीवानी परिसर में हुई बार एसोसिएशन की बैठक में इस निर्णय की जानकारी दी गई। सोमवार को भी अधिवक्ता हड़ताल पर रहे। यहां प्रांतीय निर्णय के आधार पर जिला मुख्यालय पर रैली, हाईवे पर टोल फ्री कराना व 26 को सांसद को दिल्ली ले जाना भी तय किया गया।

इस बैठक में दि अलीगढ़ बार एसोसिएशन के अध्यक्ष चौधरी राजेंद्र सिंह ने बताया कि 26 फरवरी तक सभी अधिवक्ता हड़ताल पर रहेंगे। इसके बाद भी यदि उनकी मांग पर गौर नहीं किया गया तो आगे आंदोलन को और उग्र करने की रणनीति तैयार की जाएगी। उपाध्यक्ष राजेंद्र शर्मा ने कहा कि हाईकोर्ट की बेंच की मांग नई नहीं है। पिछले काफी समय से लगातार इसे उठाया जा रहा है, लेकिन सरकार के कान पर जूं नहीं रेंग रही है। अब अधिवक्ताओं ने निर्णय ले लिया है कि जब तक हाईकोर्ट बेंच की मांग पूरी नहीं होगी चुप नहीं बैठेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान बताया गया कि हड़ताल के दौरान 22 फरवरी को जिला मुख्यालय रैली निकाली जाएगी। 23 फरवरी को हाईवे के टोल फ्री कराए जाएंगे। 26 को दिल्ली प्रेस क्लब में होने वाली प्रेसवार्ता में यहां से सांसद सतीश गौतम को लेकर जाएंगे। वहां अग्रिम निर्णय घोषित किया जाएगा। बैठक में महासचिव रामअवतार सिंह, प्रवक्ता मंगेश कुमार, डोरीलाल प्रेमी, मल्ल सिंह, संतोष उपाध्याय, बिजेंद्र वर्मा, राजेंद्र वर्मा, महेश राणा, रोहिन सिंह, अनिल सेंगर, राजीव महरोत्रा, सरफरार अली, मिर्जा अनीस बेग आदि बड़ी संख्या में अधिवक्ता मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें