फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शताब्दी में गिलास से राष्ट्र रक्षा महायज्ञ का प्रचार

विज्ञापन
विज्ञापन
शताब्दी में ‘गिलास’ से राष्ट्र रक्षा महायज्ञ का प्रचार
विज्ञापन


न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।

ट्रेन में सफर के दौरान यात्रियों को दी जाने वाली खानपान की किट में एक गिलास पर दिल्ली में होने वाले एक महायज्ञ का प्रचार किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। इस पर अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के भौतिकी विभाग के पूर्व अध्यक्ष और प्रख्यात वैज्ञानिक वसी हैदर ने एतराज जताया है और केंद्र सरकार पर रेलवे को इस्तेमाल करने का आरोप लगाया है। इसके अलावा इस मामले को लेकर नागरिक चेतना समिति ने राष्ट्रपति को पत्र लिखकर ऐसे प्रचार को रुकवाने की मांग की है।

दिल्ली से लखनऊ जाने वाली शताब्दी एक्सप्रेस में दी गई खाने की किट में एक डिस्पोजेवल गिलास भी गत दिनों दिया गया। इस गिलास पर सबसे ऊपर अग्नि की ज्वाला बनी हुई है। इसके बाद लिखा है कि राष्ट्र रक्षा महायज्ञ, रविवार 18 मार्च 2018 से रविवार 25 मार्च 2018 तक लाल किला मैदान, दिल्ली मे आप सभी परिवार सहित सादर आमंत्रित हैं। इसके बाद मिस काल देकर अधिक जानकारी करने के लिए एक नंबर भी दिया गया है। इस मामले मे प्रसिद्ध वैज्ञानिक प्रो. वसी हैदर ने आपत्ति दर्ज की है। साथ ही नागरिक चेतना समिति के ठा. आनंद पाल सिंह ने राष्ट्रपति को पत्र लिखकर ऐसे प्रचार प्रसार को रोकने की मांग की है। उन्होंने कहा है कि इस तरह अगर जन कल्याणकारी योजनाओं का प्रचार हो तो उचित लगता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्थानीय अधिकारियों का टिप्पणी से इनकार
जब यह मामला स्थानीय रेलवे अधिकारियों के समक्ष लाया गया तो वह सकते में आ गए। जब पूछा गया कि इसमें वह क्या करेंगे तो उन्होंने कोई भी टिप्पणी करने से इनकार कर दिया। किसी ने कहा डीआरएम कार्यालय से बात करें तो कोई बोला कि इस पर उनसे प्रतिक्रिया न ली जाए। बाद में आईआरसीटीसी ने इसका संज्ञान लिया।
‘इस मामले की जांच करायी जा रही है। गड़बड़ी मिलने पर जो भी संबंधित व्यक्ति या संस्था है उसके खिलाफ कार्रवाई होगी।’ - सिद्धार्थ, प्रवक्ता, आईआरसीटीसी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें