फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

20 अब तो अंतिम दिन गिन रहा सर्कस

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


सर्कस से जंगल के राजा शेर के बाद हाथी भी गायब हो गया है। न्यायालय में चल रहे एक मुकदमे से सहमे सर्कस संचालकों ने हाथियों को अपने बेड़े से बाहर कर दिया है।

नुमाइश मैदान में आए अपोलो सर्कस में भी शहरवासियों को हाथियों के करतब देखने को नहीं मिलेंगे। हालांकि, उत्तम नस्ल के घोड़े, आस्ट्रेलियन तोते और विदेश के कुत्तों के हैरतअंगेज करतब देखने को मिलेंगे।
विज्ञापन


यही नहीं जिमभनास्टिक के हवा में दिमाग घुमा देने वाले करतब और अन्य आइटम दर्शकों का दिल चुराने के लिए तैयार हैं। हालांकि, सर्कस संचालक इस प्रसिद्घ नुमाइश से भी मुनाफा कमाना तो दूर लागत तक निकलने के प्रति आशंकित हैं।

सर्कस के प्रबंधक आरके यादव ने बताया कि शेर के बाद हाथी के भी कम होने से सर्कस में पहले से ही कम जानवरों की संख्या और कम हो गई है।

इस समय हमारे पास घोड़े समेत मात्र 22 पशु हैं, कभी इनकी संख्या 50-60 होती थी। सरकार से भी कोई सहयोग नहीं मिलता। परिवहन महंगा है और प्रोत्साहन भी नहीं है।
विज्ञापन


खर्चा ही निकल जाए बहुत है। उन्होंने बताया कि इस बार सर्कस में कई मैनुअल आइटम दर्शकों को लुभाने को तैयार हैं। उद्घाटन के बाद पहला शो रविवार से शुरू होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें