न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
अलीगढ़। लोधा में रोडवेज बस का स्टॉपेज न होने के कारण लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। इसमें सर्वाधिक परेशानी छात्र-छात्राओं तथा नौकरी पेशा लोगों को होती है। रोजाना सफर करने वाले लोगों ने क्षेत्रीय प्रबंधक से लोधा चौराहा स्थित मैन मार्केट पर रोडवेज बसों को रुकवाने की मांग की है।
छात्र प्रशांत पचौरी, योगेश शर्मा, योगराज सिंह, सुधीर कुमार, चंद्रवीर सिंह, विपिन कुमार, अजय कुमार, विजय कुमार, रवि शर्मा, शिवम, अभिषेक ने रोडवेज के क्षेत्रीय प्रबंधक अतुल त्रिपाठी को डाक से भेजे पत्र में लोधा के मैन मार्केट चौराहे पर बस का ठहराव कराने की मांग की है।
पत्र में उन्होंने कहा कि रोडवेज बस में अलीगढ़ से लोधा की टिकट 13 रुपये की काटी जाती है, लेकिन कोई ऐसा स्थान नियत नहीं है। जहां पर खड़े होकर लोग बस का इंतजार कर सके।
उन्होंने लोधा मार्ग पर चलने वाले रोडवेज बस चालकों को लोधा चौराहा स्थित मैन मार्केट से सवारियां उठाने के निर्देश देने की मांग की है।