न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
पुरातन छात्र समिति के बैनर तले 24 दिसंबर को हुए बाल कवि सम्मेलन में 12 बाल कवियों की रचनाओं की रिकॉर्डिंग के लिए उन्हें रविवार को 11 बजे विद्यानगर स्थित समिति के कार्यालय पर आमंत्रित किया गया है।
समिति के संस्थापक अध्यक्ष प्रदीप के गुप्त ने बताया कि बाल कवियों को दोदपुर स्थित रिकॉर्डिंग स्टूडियो ले जाया जाएगा, उनकी कविताओं को कवि सम्मेलन के रूप में संगीतबद्ध रिकॉर्ड किया जाएगा। उसके बाद रिकॉर्डिंग को यू ट्यूब पर अपलोड किया जाएगा।
बाल कवि आकृति बाजपेयी, भाग्यश्री गुप्ता, भावना कुमारी, अवतरित गर्ग, रिद्धि विनायक गर्ग, जानवी शर्मा, शीतल कुमारी, मेघा भारद्वाज, रुचि वार्ष्णेय, खुशी गौतम, नमन गौतम, अंशिका कुमारी की रचनाओं की रिकॉर्डिंग होंगी।