ऊंचाहार एक्सप्रेस में किशोरी से छेड़छाड़, मुकदमा दर्ज
ब्यूरो, अमर उजाला, अलीगढ़।
ऊंचाहार एक्सप्रेस से मामा के साथ सफर कर रही किशोरी के साथ छेड़छाड़ का मामला प्रकाश में आया है। किशोरी की शिकायत पर पुलिस को घटना की जानकारी हुई। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
जीआरपी पुलिस के मुताबिक 10 वर्षीय किशोरी अपने मामा के साथ रामचोर रोड स्टेशन से ऊंचाहार एक्सप्रेस में चढ़ी। आरोप है कि इटावा निकलते ही किशोरी से बरेली निवासी प्रकाश मिश्रा नामक युवक बदसलूकी करने लगा।
यह देख पीड़ित ने पूरी घटना अपने मामा को बताई। उन्होंने तत्काल इसकी जानकारी ट्रेन में चल रहे जीआरपी स्कॉट को दी। स्कॉट ने घटना के संदर्भ में अलीगढ़ जीआरपी को अलर्ट कर दिया।
ट्रेन जैसे ही स्टेशन पर रुकी तो पुलिस ने आरोपी को दबोच लिया। जीआरपी प्रभारी सत्यप्रकाश ने बताया कि किशोरी की तहरीर पर युवक के खिलाफ छेड़छाड़ सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कोर्ट पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया।