फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संसद के कैंप कार्यालय पर हिंदू जागरण मंच

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


नुमाइश में बीती पांच फरवरी की रात कोहेनूर मंच पर कनिका कपूर नाइट में एबीवीपी संगठन मंत्री योगेंद्र वर्मा और हिंदू जागरण मंच के संजू बजाज से मारपीट का प्रकरण तूल पकड़ गया है। हिंजाम ने शनिवार को सांसद सतीश गौतम के कैंप कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया।

हिंजामं की मांग थी कि एबीवीपी संगठन मंत्री और संजू बजाज से अभद्रता करने वाले एसडीएम कोल को तत्काल पद से हटवाया जाए। जब ये कार्यकर्ता वहां पहुंचे तो सांसद दो मिनट बात कर निजी कार्यक्रम में शामिल होने चले गए।
विज्ञापन


इसके बाद सांसद लौट कर नहीं आए। उन्होंने भाजयुमो जिलाध्यक्ष मुकेश लोधी को हिंजाम का पक्ष सुनने के लिए भेजा। मुकेश ने पूरा प्रकरण सुनने के बाद जापान हाउस कार्यालय में पत्रकारों से कहा कि अगर तीन दिन में जिला प्रशासन ने शासन के माध्यम से इस मामले में उचित कार्रवाई नहीं की तो भाजयुमो तहसील में तालाबंदी कर प्रदर्शन करेगा।
विज्ञापन


मुकेश लोधी के इस बयान के बाद शाम को संजू बजाज ने कहा कि इसके बाद भी अगर जिला प्रशासन ने इस मामले में कार्रवाई नहीं की तो वह अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें