फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मदरसे के खिलाड़ियों को न खिलाने का मामला राष्ट्रपति तक पहुंचेगा

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


राजकीय औद्योगिक एवं कृषि प्रदर्शनी की ओर से खेल महोत्सव के तहत कराटे प्रतियोगिता में चाचा नेहरू मदरसा के खिलाड़ियों को न खिलाने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। इस मामले को मदरसे की संचालक व पूर्व उप राष्ट्रपति हामिद अंसारी की पत्नी सलमा अंसारी अब राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद तक पहुंचाएंगी। वहीं, केंद्रीय खेल व युवा कल्याण मंत्री कर्नल राजवर्धन राठौर से भी शिकायत करेंगी।

शनिवार को सलमा अंसारी ने अमर उजाला को बताया कि भले ही लोगों को मदरसे के खिलाड़ियों को मौका न दिए जाने की बात हल्की लगे, लेकिन इन खिलाड़ियों के हक पर कुछ लोगों ने डाका मारा है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मदरसे की टीम को देर से आने के चलते उसे एंट्री नहीं देने की बात कही जा रही है, जो समझ से परे है। सच तो यह कि प्रदर्शनी में पहले जिले के खिलाड़ियों को खेलने का हक है, फिर किसी और को।
विज्ञापन


सलमा अंसारी ने कहा कि इसकी शिकायत राष्ट्रपति व केंद्रीय खेल व युवा कल्याण मंत्री से करेंगी। वहीं, मदरसे के खिलाड़ियों के साथ हुई बेइंसाफी की शिकायत डीएम से भी करेंगी। वह जल्द ही अलीगढ़ आएंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें