न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
कलेक्ट्रेट में सोमवार को कुछ अभ्यर्थियों ने डीएम चंद्रभूषण सिंह को ज्ञापन सौंपकर 59 हजार सहायक अध्यापक भर्ती परीक्षा के न्यूनतम उत्तीर्णांक को कम न करने की मांग की है।
उन्होंने कहा है कि सात जनवरी के शासनादेश में न्यूनतम उत्तीर्णांक सामान्य वर्ग के लिए 65 प्रतिशत व अन्य सभी वर्गों के लिए 60 प्रतिशत सुनिश्चित किया गया है। जो कि शिक्षा की गुणवत्ता की दृष्टि से सराहनीय कदम है।
जबकि न्यूनतम उत्तीर्णांक प्राप्त न करने वाले अभ्यर्थी संगठित रूप से इस स्तर को कम करने में लगे हैं। भ्रामक सूचनाओं का प्रचार प्रसार किया जा रहा है। इसलिए इस न्यूनतम उत्तीर्णांक के लिए योग्य अभ्यर्थी अपना समर्थन देते हैं।