फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच फरवरी तक होंगे डॉग शो के रजिस्ट्रेशन

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


नुमाइश में दि अलीगढ़ डॉग वेलफेयर सोसाइटी दस फरवरी को ऑल ब्रीड अलीगढ़ एग्जीविशन डॉग शो का आयोजन करेगी। इस संबंध में सोमवार को रेलवे रोड स्थित एक रेस्टोरेंट में पत्रकार वार्ता कर सोसाइटी के संदीप नक्षत्र ने बताया कि सीएमओ ने उन्हें इस आयोजन के लिए आमंत्रित किया है।

इस शो में देशी व विदेशी नस्लों के स्वानों के साथ बिल्लियों की दुर्लभ प्रजातियों का भी प्रदर्शन किया जाएगा। इच्छुक लोग अपने स्वान के साथ कार्यक्रम में प्रतिभाग कर सकते हैं।
विज्ञापन


कार्यक्रम दस फरवरी को कोहिनूर मंच के पास क्रीड़ा स्थल पर होगा। कार्यक्रम के बाद पशुपालन विभाग द्वारा निशुल्क रैबीज टीकाकरण व जांच की जाएगी। संदीप ने कहा कि इस बार शो में विदेशी जज को आमंत्रित किया गया है।

शो में हिस्सा लेने के लिए प्रतिभागी पांच फरवरी तक आवेदन कर सकते हैं। स्वान पालक रजिस्ट्रेशन के लिए सदर पशु चिकित्सालय पर डॉ. रमेश चंद्र, क्वार्सी पुरुष चिकित्सालय पर डॉ. सुमित वार्ष्णेय व डॉ. पुनीत वार्ष्णेय के पास आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन


इनके अलावा संदीप नक्षत्र, हरेंद्रपाल सिंह, अनुराग पांडेय से भी संपर्क किया जा सकता है। इस मौके पर सुमित वार्ष्णेय, देवांशु विरमानी, डॉ. केपी वार्ष्णेय आदि थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें