न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
नेहरू युवा केंद्र के तत्वावधान में राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर जीटी रोड स्थित गोगाजी पैलेस धनीपुर में शहर विधायक अनिल पाराशर के नेतृत्व में शुक्रवार को जिला युवा सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें जनपद के 200 युवाओं ने प्रतिभाग किया।
यहां अनिल पाराशर ने कहा कि राष्ट्र भक्ति व राष्ट्र निर्माण एक ही सिक्के के दो पहलू है। राष्ट्र निर्माण सरकार एवं नागरिकों का सम्मिलित प्रयास होता है। परियोजना निदेशक सचिन यादव ने शत प्रतिशत मतदान के लिए युवाओं का आह्वान किया। जिला युवा कल्याण अधिकारी ने कहा कि बिना देश भक्ति के राष्ट्र निर्माण की कल्पना संभव नहीं है। सरदार मुकेश सैनी एडवोकेट ने आगे आने वाले चुनावों में बहुत सोच समझ कर मतदान करने का आह्वान किया। अनिल पाराशर ने यहां युवा मंडलों को खेल सामग्री किट भी वितरित की। इस मौके पर एचएन वर्मा, बहादुर सिंह, महीपाल सिंह, धनंजय उपाध्याय, राजवीर सिंह, ललतेश, मोनिका शर्मा, राजेश कुमार, प्रतीक्षा वर्मा आदि थे।