न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
अलीगढ़ उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जिलाध्यक्ष भूपेंद्र वार्ष्णेय ने मुख्य चुनाव आयुक्त के ईवीएम मशीन से चुनाव कराने के निर्णय का स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि कुछ राजनैतिक दल स्वार्थवश पुरानी पद्धति से चुनाव कराना चाहते हैं। चुनाव आयोग के निर्णय का स्वागत करने वालों में हरी गुप्ता, मो. इमाम, सरदार ढाल सिंह, रनवीर सिंह, सत्य प्रकाश आदि शामिल हैं।