फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ड्राइविंग लाइसेंस की तरह ही बनेगा आरसी का कार्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन


महानगर के वाहन स्वामियों के लिए अच्छी खबर है। जल्द ही उन्हें कागज के स्थान पर स्मार्ट आरसी मिलेगी। अब लाइसेंस कार्ड की तरह ही आरसी का कार्ड जारी होगा और इसे रखने में लोगों को आसानी होगी।

मुख्यालय पर यह योजना अंतिम चरण में चल रही है। जल्द ही संभागीय परिवहन कार्यालय में स्मार्ट आरसी बनने का काम शुरु हो जाएगा।

लेमीनेशन युक्त कागज की आरसी को रखने से गुरेज करने वालों के लिए अच्छी खबर है। अब उन्हें लाइसेंस की तरह ही कार्ड में आरसी मिलेगी।

अधिकारियों ने इसे स्मार्ट आरसी का नाम दिया है। लाइसेंस की तरह इस कार्ड में वाहन की पूरी डिटेल होगी। मुख्यालय में स्मार्ट आरसी बनने की प्रक्रिया के कार्य को अंतिम चरण दिया जा रहा है।
विज्ञापन


पूरी संभावना है छह माह के अंदर स्मार्ट आरसी बनने का काम संभागीय परिवहन कार्यालय अलीगढ़ में शुरु हो जाएगा। स्मार्ट आरसी जारी होने के बाद लोगों को लेमीनेशन युक्त कागज की आरसी रखने से छुटकारा मिल जाएगा।
विज्ञापन


स्मार्ट आरसी जारी होने के बाद उन्हें केवल बीमा का कागज साथ रखना होगा। इसे भी वह अपने मोबाइल में डाउनलोड कर सकते हैं।

आरटीओ राधेश्याम ने बताया कि मुख्यालय पर इस योजना का कार्य चल रहा है। संभवना है कि मार्च से पहले यह कार्य शुरु हो जाएगा यदि ऐसा नहीं होता है तो चुनावों के बाद हर हालत में स्मार्ट आरसी कार्यालय में बनना शुरु हो जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें