न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
एएमयू की फैकल्टी ऑफ मेडिसन की मेडिकल एजूकेशन यूनिट द्वारा एमबीबीएस 2014 बैच के छात्रों के लिए एलटी वन में एक ओरियंटेशन प्रोग्राम (उन्मुखीकरण कार्यक्रम) का आयोजन किया गया, जिसमें उन्हें चिकित्सा जगत से जुड़ी प्राथमिक व बुनियादी जानकारी उपलब्ध कराई गई।
मेडिसन संकाय के डीन प्रोफेसर हारुन सुबहान खान ने कहा कि मेडिकल की डिग्री प्राप्त करने वाले छात्र एक अच्छे चिकित्सक के साथ उच्च कोटि के इंसान भी बनें। उन्होंने कहा कि चिकित्सा व्यवसाय आरंभ से ही एक महान व्यवसाय रहा है और एक रोगी को अपने चिकित्सक से बहुत आशाएं होती हैं।
प्रोफेसर खान ने कहा कि यह चिकित्सकों का दायित्व है कि वह रोगी विशेषकर समाज के कमजोर तबके से जुड़े लोगों को न्यूनतम दर पर बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराएं।
मेडिकल एजूकेशन यूनिट की कोआर्डिनेटर प्रो. सीमा हकीम, सह कोआर्डिनेटर प्रो. संगीता सिंघल, प्रो. अफजल अनीस, डॉ. काशिफ रजी, डॉ. रूही खान, प्रो. शगुफता मुईन, डॉ. जमील अहमद, डॉ. सलमान शाह, डॉ. आदिल रजा, डॉ. फातिमा खान, डॉ. अबू नदीम, डॉ. उबैद ए सिद्दीकी, डॉ. नसरीन नूर, डॉ. मुराद अहमद, डॉ. एम उवैस अशरफ, डॉ. सुहेल-उर-रहमान आदि मौजूद थे।