न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
परिवहन मंत्री ने सर्किट हाउस के कमरा नंबर दो में परिवहन अधिकारियों की संयुक्त रूप से बैठक ली। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को कार्यालय स्वच्छ रखने के निर्देश दिए।
परिवहन निगम एवं आरटीओ अधिकारियों की संयुक्त बैठक में उन्होंने राजस्व बढ़ाने, साफ सफाई रखने, लोगों की समस्याओं का समाधान करने के निर्देश दिए। परिवहन मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने एआरटीओ से लाइसेंस में होने वाली दलाली के संबंध में पूछा। साथ ही कहा कि उनके कार्यालय में सफाई है।
एआरटीओ ने जब कार्यालय में सफाई का दावा किया तो अभी निरीक्षण करके सच बुलवाने का प्रयास भी किया, लेकिन एआरटीओ अपनी बात पर अड़े रहे। इसके बाद उन्होंने परिवहन निगम के अधिकारियों को राजस्व बढ़ाने, बसों को ग्रामीणों क्षेत्र तक पहुंचाने, रोडवेज में चले रहे फर्जी टिकट मामले के खुलासे के बाद उसकी मानीटरिंग करने के आदेश भी दिए।
बैठक में आरटीओ (प्रशासन) राधेश्याम, आरटीओ (प्रवर्तन) निर्मल प्रसाद, एआरटीओ रंजीत सिंह, परिवहन निगम के एसएम एसके यादव, एआरएम फाइनेंस यूपी सिंह, एआरएम हाथरस समेत अन्य अधिकारी मौजूद थे।