फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बनवास खत्म... शशी सिंह को हाईकमान से क्लीन चिट

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


भाजपा की पूर्व लोकसभा प्रभारी एवं पूर्व ब्लाक प्रमुख टप्पल शशी सिंह के कारण बताओ नोटिस को निरस्त कर दिया गया है। इसके साथ ही हाईकमान से उन्हें क्लीन चिट मिल गया है।

भाजपा अनुशासन समिति के अध्यक्ष सत्यदेव सिंह द्वारा ने शशी सिंह को पत्र लिखकर कारण बताओ नोटिस निरस्त होने की सूचना दी है। शशी सिंह द्वारा दिये गये स्पष्टीकरण को प्रदेश अध्यक्ष द्वारा स्वीकार कर लिया गया है।
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि 11 मई 2017 को प्रदेश मुख्यालय प्रभारी एवं प्रदेश महामंत्री विद्यासागर सोनकर द्वारा कारण बताओ नोटिस जारी कर शशी सिंह से स्पष्टीकरण मांगा गया था।

शशी सिंह पर पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त रहने एवं विधान सभा चुनाव में खैर के भाजपा प्रत्याशी अनूप प्रधान के बदले रालोद प्रत्याशी के समर्थन में काम करने का आरोप लगा था।

शशी सिंह ने कहा कि वर्ष 1994 से ही भाजपा के सच्चे कार्यकर्ता के रूप में काम कर रही हूं। आगे भी पार्टी हितों को सर्वोपरि मानकर पूरी लगन, ईमानदारी और निष्ठा से पार्टी को बूथ स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक मजबूत बनाए रखने का हर संभव प्रयास करूंगी।
विज्ञापन


मुझ पर लगे पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप पूर्ण रूप मनगढ़ंत एवं बेबुनियाद थे, जिसको पार्टी हाईकमान ने स्वीकार किया है। मुझ पर आरोप लगाने वालों ने स्वयं पार्टी की छवि को धूमिल करने का प्रयास किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें