फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आदर्श नगर पंचायत में तब्दील होंगी बेसवां व विजयगढ़ नगर पंचायत

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


पं.दीनदयाल उपाध्याय आदर्श नगर पंचायत योजना में जिले की दो नगर पंचायतों विजयगढ एवं बेसवां का कायाकल्प होने जा रहा है। शासन के निर्देश पर डीएम चंद्रभूषण सिंह ने इसके आदेश कर दिये हैँ।

जिले में नौ नगर पंचायतें हैं। इनमें से कुल 6278 की आबादी वाली बेसवां नगर पंचायत एवं 7124 की आबादी वाली विजयगढ़ नगर पंचायत को आदर्श नगर पंचायत में तब्दील करने के लिए चुना गया है।
विज्ञापन


इसका कारण है पिछले दो वित्तीय वर्षों में इन नगर पंचायतों में 95 फीसदी राजस्व वसूली। डीएम चंद्रभूषण सिंह ने बताया कि इस वजह से पहले चरण में इन दोनों नगर पंचायतों को चुना गया है।
विज्ञापन


आदर्श नगर पंचायत में तब्दीली के लिए इन दोनों पंचायतों का कंप्यूटरीकरण होगा तो जन सुविधाएं भी बढ़ जाएंगी। उन्होंने बताया कि योजना के क्रियान्वयन के लिए शासन से बजट मिलने का इंतजार किया जा रहा है। बजट मिलते ही दोनों ही नगर पंचायतों के अपग्रेडेशन का काम शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें