फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेट्रोल पंप की चेकिंग में गड़बड़ मिला टाइम

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


डीएम वार रूम में शिकायत के आधार पर रेलवे स्टेशन के समीप स्थित राना आटोमोबाइल्स पेट्रोल पंप पर पूर्ति विभाग, आईओसी एवं बांट माप विभाग के अधिकारियों की टीम ने रविवार को चेकिंग की। चेकिंग में घटतौली तो नहीं मिली, लेकिन मशीन में टाइम गड़बड़ मिला। इस मामले में डीएसओ ने आईओसी से रिपोर्ट तलब कर ली है।

डीएम वार रूम में आरपी शर्मा नाम के व्यक्ति ने शिकायत की थी कि रेलवे स्टेशन के समीप स्थित राना आटोमोबाइल्स पेट्रोल पंप पर घटतौली हो रही है।

उन्हाेंने पंप से पेट्रोल डालने के बाद मिली रसीद भी शिकायत के साथ वार रूम के व्हाट्स ऐप नंबर पर भेजी थी। इसके अनुपालन में डीएसओ ने एआरओ विमल सिकरवार, आईओसी के अधिकारी विनायक गुप्ता, बांट माप विभाग के अधिकारियों की टीम को मौके पर भेजा।
विज्ञापन


आईओसी के अधिकारी विनायक गुप्ता ने बताया कि चूंकि हर रोज रात 12 बजे पेट्रोल डीजल के दाम बदले जाते हैं और उस समय ज्यादातर पंप बंद रहते हैं। इस वजह से पंप संचालकों को सुबह छह से साढ़े छह के बीच मशीन में पेट्रोल के नए रेट एवं टाइम डालने की छूट दी गई है।
विज्ञापन


राना पेट्रोल पंप पर पेट्रोल डीजल की सही मात्रा पायी गई, लेकिन टाइम गड़बड़ मिला है। डीएसओ नीरज सिंह ने बताया कि इस मामले में आईओसी से रिपोर्ट मांगी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें