फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लगातार परीक्षा छोड़ रहे परीक्षार्थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाल, अलीगढ़।
विज्ञापन


यूपी बोर्ड परीक्षा में परीक्षार्थी लगातार परीक्षा से किनारा कर रहे हैं। मंगलवार को यूपी बोर्ड हाईस्कूल गणित विषय की अहम परीक्षा थी। इसमें तीस हजार से ज्यादा परीक्षार्थियों ने मैदान छोड़ दिया।

हाईस्कूल में गणित में 81,681 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। सुबह की पाली में हुई इस परीक्षा में 51088 ने परीक्षा दी, जबकि 30959 ने परीक्षा छोड़ दी। इसी प्रकार प्रारंभिक गणित में 1035 में से 70 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। सुबह की पाली में ही इंटरमीडिएट गृह विज्ञान की दूसरी परीक्षा थी।
विज्ञापन


इसमें 2921 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी, जबकि 587 ने मैदान छोड़ दिया। कृषि वनस्पति विज्ञान के दूसरे प्रश्नपत्र में 298 में से 270 ने परीक्षा दी, जबकि 28 ने परीक्षा नहीं दी।
विज्ञापन


शाम की पाली में औद्योेगिक संगठन के प्रश्नपत्र में किसी परीक्षार्थी ने परीक्षा नहीं दी। कृषि अर्थशास्त्र की परीक्षा में 254 में से 246 ने परीक्षा दी, जबकि आठ ने परीक्षा छोड़ दी। इस तरह 31,287 ने मंगलवार को परीक्षा से किनारा कर लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें