फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमकर हुई छापेमार कार्रवाई।

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


तमाम कोशिशों के बाद भी शिक्षा राज्य मंत्री संदीप सिंह के जिले में यूपी बोर्ड परीक्षा में नकल नहीं रुक रही है। परीक्षा में नकल के बदले मारपीट कर धन वसूली की बात भी सामने आई है।

एक सचल दल को सबूत बतौैर पीड़ित परीक्षार्थियों ने इसका वीडियो भी सौंपा। मंगलवार को हाईस्कूल की गणित की परीक्षा में जहां सचल दलों ने नकल माफियाओं का गणित बिगाड़ने की कोशिश की तो वहीं देहात के बहुत से केंद्रों पर नकल का बोलबाला रहा।
विज्ञापन


छापेमारी के दौरान कई परीक्षा केंद्रों पर सामूहिक नकल पकड़ी गई। इस दौरान एक कें द्र पर परीक्षा कोे निरस्त कर केंद्र को डिबार करने की संस्तुति की गई। सचल दलोें ने आधा दर्जन से ज्यादा मुन्नाभाई दबोचे। एक छात्रा के स्थान पर दूसरी छात्रा भी परीक्षा देते हुए पकड़ी गई। दो फर्जी कक्ष निरीक्षक भी पकड़े गए। सीसीटीवी के फुटेज में नकल दिखने पर एक कक्ष निरीक्षक भी बदल दिया गया। कॉपियां लगाने की सूचना पर कई केंद्रों पर सघन तलाशी ली गई।

मंगलवार को सुबह की पाली में यूपी बोर्ड की हाईस्कूल की गणित की अहम परीक्षा थी। सुबह की पाली में सहायक वित्त एवं लेखाधिकारी अश्वनी पांडेय की टीम ने धांधू सिंह रामधुन सिंह इंटर कॉलेज सिरसा बिजौली पर छापा मारा। वहां उन्होंने एक मु्न्नाभाई पकड़ा। वह अपने भाई के स्थान पर परीक्षा दे रहा था। परिसर में नकल सामग्री मिली।

साथ ही सामूहिक नकल भी मिली। केंद्र व्यवस्थापक सचल दल को पिछली परीक्षाओं के सीसीटीवी फुटेज की रिकॉर्डिंग नहीं दिखा सका। यहीं पर कुछ परीक्षार्थियों ने सचल दल से शिकायत की कि उनसे धन वसूली के लिए मारपीट की जा रही है। इसका वीडियो भी सचल दल ने उपलब्ध कराया।

कई परीक्षार्थी संदिग्ध अवस्था में भी मिले। सचल दल ने केंद्र व्यवस्थापक को बदलने के साथ ही केंद्र को डिबार करने और रि-एग्जाम की संस्तुति की है। नौरंगीलाल जीआईसी के प्रधानाचार्य शीलेंद्र कुमार ने छापे के दौरान आरबीजी इंटर कॉलेज नगला ढक में एक फर्जी कक्ष निरीक्षक पकड़ा।

उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के आदेश केंद्र व्यवस्थापक को दिए हैं। एडीआईओएस डॉ. लक्ष्मीकांत पांडेय ने भी सुबह की पाली में भरत सिंह इंटर कॉलेज रायपुर में दो छात्रों को कॉपी बदलते हुए पकड़ा। दोनोें को बर्खास्त करने के आदेश दिए हैं। केदारी सिंह उ. मा. विद्यालय हैवतपुर में उन्होंने जब पर्यवेक्षक व केंद्र व्यवस्थापक से आंकड़े मांगे तोे वह नहीं दिखा सके। दोनों को बदलने की संस्तुति एडीआईओएस ने की है।

चौब सिंह ठेनुआं उ. मा. विद्यालय में भी लक्ष्मीकांत ने सीसीटीवी फुटेज देखे तो वहां उन्हें नकल दिखी। वहां उन्होेंने स्क्रीनिंग कराने की संस्तुति की है और दो कक्ष निरीक्षकों को हटाने के आदेश दिए हैं।

डीआईओएस डॉ.धर्मेंद्र शर्मा ने अतिकुमार हरीशंकर शर्मा इंटर कॉलेज कासिमपुर नागरी परीक्षा केंद्र का निरीक्षण किया तो वहां उन्हें एक संदिग्ध परीक्षार्थी मिला।

उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के आदेश दिए हैं। एक नकलची भी डीआईओएस ने पकड़ा। उन्होंने भरत सिंह ठेनुआं इंटर कॉलेज पीपली में दो मुन्नाभाई पकड़े। इनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के आदेश दिए। सरदार सिंह इंटर कॉलेज बाटुल में केंद्र व्यवस्थापक ने एक छात्रा को दूसरी के स्थान पर परीक्षा देते हुए पकड़ा।

जेडी के सचल दल की प्रभारी नीलम कौशिक ने लीलाधर सिंह इंटर कॉलेज नगला भूढ़ में छापेमारी के दौरान एक मुन्नाभाई पकड़ा। वहीं उन्होंने केदार सिंह इंटर कॉलेज हैवतपुर कोटरा में एक फर्जी कक्ष निरीक्षक पकड़ा। उसके खिलाफ भी मुकदमा दर्ज कराने के आदेश दिए हैं।

परीक्षा केंद्रोेें पर पर्याप्त फोर्स नहीं
अधिकारियों को परीक्षा केंद्रों पर पुलिस फोर्स की कमी दिखाई दे रही है। एडीआईओएस ने पिछले कई दिनों से कई परीक्षा केंद्रों के निरीक्षण पुलिस फोर्स की तैनाती कम पाई। उनका कहना है इस बारे में उन्होेंने संबंधित अधिकारियों को अवगत कराया है।

एओ को नकल सामग्री मिली लेकिन बरती ढिलाई
वित्त एवं लेखाधिकारी मुरारीलाल ने श्यौप्रसाद वार्ष्णेय उ.मा.विद्यालय नगला बिरखू में जब सुबह की पाली में छापा मारा तब तक वहां परीक्षा समाप्त हो चुकी थी। उन्हें वहां काफी मॉडल व नकल की पर्चियां मिली। इसके बाद भी उन्होंने कॉपियों के वहां बंडल आदि खुलवाकर चेक नहीं किए। न ही सीसीटीवी फुटेज देखे। उनकी इस ढिलाई को लेकर खासी चर्चा रही। अज्ञात लोगों ने उनकी उच्चाधिकारियों से शिकायत भी की। वहीं एओ का कहना है कि केंद्र व्यवस्थापक को नोटिस दिया है। उन पर यदि कोई आरोप लगा रहा है तो यह गलत है।

कंट्रोल रूम में तीसरी आंख से रखी जा रही नजर
नौरंगीलाल जीआईसी में बनाए गए कंट्रोल रूम से अब ब्रॉडबैंड कनेक्शन के जरिए 25 विद्यालयों पर नजर रखी जा रही है। डीआईओएस का कहना है कि जल्द ही पूरे जिले के सभी परीक्षा केंद्र कंट्रोल रूम से जोड़ दिए जाएंगे। कंट्रोल रूम से सीसीटीवी कैमरों के जरिए सभी परीक्षा केंद्रों की निगरानी की जा सकेगी।

माफिया ने बदल दिया है इस बार फार्मूला
नकल माफियाओं ने इस बार अपना फार्मूला बदल दिया है। वे ब्लैक बोर्ड पर नकल कराने से परहेज कर रहे हैं लेकिन जानकारों की मानें तो देहात के केंद्रों पर लिखी हुईं कॉपियां अलग से लगाई जा रही हैं। इसके लिए रुपये भी लिए जा रहे हैं। संकलन केंद्रों पर काफी देरी से कॉपियां आ रही हैं और इससे यह संदेह भी पैदा हो रहा है कि कॉपी लगाने का खेल कहीं रास्ते में तो नहीं हो रहा। हालांकि एडीआईओएस का कहना है कि न कहीं नकल हो रही और न ही कॉपियां आदि लगाई जा रही। संकलन केंद्रों पर ज्यादातर केंद्रोें की कॉपियां समय से ही आ रही हैं।

पकड़े गए फर्जी परीक्षार्थी भी काफी दूर के
इस बार भी परीक्षा देने के लिए देहात के केंद्रों पर काफी दूर-दूर के परीक्षार्थी आए हैं। एक परीक्षा केंद्र पर हरियाणा की लड़क ी फर्जी छात्रा के रूप में परीक्षा देते हुए पकड़ी गई तो एक परीक्षा केंद्र पर मुजफ्फरनगर का युवक मुन्नाभाई मिला।

ऑनलाइन सूचना न देने पर होगी सख्त कार्रवाई
डीआईओएएस डॉ.धर्मेंद्र शर्मा ने परीक्षार्थियों की उपस्थिति व अनुपस्थिति की ऑनलाइन सूचना न देने वाले परीक्षा केंद्रों के व्यवस्थापकों को सख्त चेतावनी देते हुए कहा है कि यदि वह समय से ऑनलाइन सूचना नहीं देंगे तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

दोनों पालियों में अलग-अलग केंद्रों पर देता था परीक्षा
‘अतरौलिया बोर्ड’ में मुन्नाभाई के पकड़ने के कई मामले अब तक सामने आए हैं लेकिन मंगलवार को चौंकाने वाला मामला सामने आया। कोतवाल उत्तमचंद पटेल को किसी ने फोन पर सूचना दी कि सत्यमं शिवम सुंदरम इंटर कॉलेज जमालगढ़ी में एक व्यक्ति फर्जी तरीके से हाईस्कूल की परीक्षा दे रहा है। कोतवाल ने उसी रोल नंबर पर जाकर युवक को धर दबोचा। पुलिस ने पूछताछ की तो उसने फर्जी पेपर देने की बात स्वीकारी। उसने यह भी स्वीकार किया कि वह सुबह की पाली में हाईस्कूल के पेपर सत्यम शिवम सुंदरम और शाम की पाली में इंटरमीडिएट के पेपर अवंतीबाई चौराहा स्थित सेंट जोसफ इंटर कॉलेज में दे रहा है। पूछताछ में अपना नाम ललित कुमार पुत्र राकेश कुमार निवासी तेवथू बताया और खुद को तेवथू के ही स्कूल में शिक्षक होने की बात कही। उसने स्वीकारा कि वह कई सालों से इसी तरह से परीक्षा देता आ रहा है लेकिन इस बार पकड़ में आ गया। कोतवाल ने बताया कि केंद्र व्यवस्थापक की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
कॉपी साल्व करने की सूचना पर घर घेरा
दादों के एक घर में कई लोग बोर्ड परीक्षा की कॉपी लिख रहे थे। जब प्रशासन को यह सूचना मिली तो खलबली मच गई। एसडीएम शिवकुमार, सीओ सुरेश कुमार ने एसओ दादों व पुलिस फोर्स के साथ एक घर में छापा मारा। मगर वहां कोई नहीं मिला। एसडीएम ने बताया कि सूचना फर्जी निकली। सूचना देने वाले का भी पता लगाया जा रहा है।

गैरों पे सितम, अपनों पे रहम
अधिकारियों के ताबड़तोड़ छापे से नकल के गढ़ खादर में शिक्षा माफियाओं में हड़कंप है। लेकिन अतरौली के कई इलाके ऐसे हैं जहां ताबड़तोड़ नकल और वसूली का धंधा चल रहा है। सूत्रों की मानें तो अधिकारियों के खादर इलाके में व्यस्त होने के कारण रायपुर स्टेशन क्षेत्र, कलियानपुर रानी मार्ग, गहतोली-महका मार्ग, नरूपुरा मार्ग, बढ़ौली-शेखूपुर क्षेत्र नकल जमकर हो रही है। यहां तक कि छात्रों से वसूली के लिए मारपीट की भी शिकायतें भी आ रही हैं। जिन स्कूलों पर कार्रवाई हुई हैं उनके प्रबंधकों के आरोप हैं कि कुछ सफेदपोशों व अधिकारियों के इशारे पर कुछ विद्यालयों को बचाया जा रहा है।

परीक्षा समाप्त होते ही कस्बा दादों लगा जाम
यूपी बोर्ड की हाईस्कूल गणित की परीक्षा मंगलवार को समाप्त होते ही दो घंटे तक कस्बा दादों के मुख्य चौराहे पर जाम लगा रहा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पहुंच कर जाम को खुलवाया।
विज्ञापन


नकलची पकड़ा
श्री लाल बहादुर शास्त्री इंटर कालेज के परीक्षा केंद्र पर मंगलवार को कृषि अर्थशास्त्र के सप्तम प्रश्नपत्र में एक छात्र नकल सामग्री के साथ पकड़ा गया। उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें