फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजादी हमारा हक है, छीनकर लेंगे : नबा

विज्ञापन
विज्ञापन
आजादी हमारा हक है, छीनकर लेंगे : नबा
विज्ञापन


ब्यूरो, अमर उजाला अलीगढ़।

आजादी अनुचित प्रतिबंध से, आजादी आधिपत्य वाली परंपरा एवं संस्कृति से, आजादी चलने फिरने की, आजादी कपड़े पहनने की। आजादी किसी से चाहिए नहीं, आजादी हम लड़कर लेंगे। छीनकर लेंगे, ये हक हमारा है और हम लेकर रहेंगे। यह ऐलान वीमेंस कॉलेज स्टूडेंट यूनियन की नवनिर्वाचित अध्यक्ष नबा नसीम ने किया है।

नबा ने अपनी फेसबुक आईडी पर यह बातेें एक सवाल के जवाब में कही हैं। उनका कहना है कि वे अनुचित प्रतिबंध के खिलाफ लड़ेंगी। उन्होंने वीमेंस कॉलेज को राजनीतिक रूप से जीवंत बनाने के एजेंडे पर चुनाव लड़ था। छात्राओं का समर्थन शासनादेश की तरह है। एएमयू छात्र संघ के विजय जुलूस में शामिल होने पर कट्टरपंथी विचारधारा के लोग नबा नसीम की आलोचना कर रहे हैं कि लड़की होकर लड़कों के विजय जुलूस में क्यों शामिल हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


लिंगभेद की मानसिकता वाले लोगों को नबा ने करारा जवाब दिया था। नबा नसीम का कहना है कि वीमेंस कॉलेज स्टूडेंट यूनियन की अध्यक्ष एएमयू छात्र संघ की मानद सदस्य होती है और वह छात्र संघ का हिस्सा हैं। वह छात्र संघ के कार्यक्रम में शामिल होंगी। फेसबुक पर की गई यह टिप्पणी भी उन लोगों को जवाब के रूप में देखी जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें