फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ में खुर्जा के व्यापारी से दिनदहाड़े 76 हजार लूटे

विज्ञापन
विज्ञापन
खुर्जा के व्यापारी से दिनदहाड़े 76 हजार लूटे
विज्ञापन


ब्यूरो, अमर उजाला, चंडौस।

रविवार को चंडौस थाना क्षेत्र में अमृतपुर-ओगीपुर के बीच नकाबपोश चार बदमाशों ने गन प्वाइंट पर खुर्जा के व्यापारी से 76 हजार रुपये लूट लिए। मोबाइल छीनकर फेंक दिए और चंडौस की ओर भाग निकले। पीड़ित व्यापारी ने राहगीरों की मदद से पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी। चंडौस थाने में लूट की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।

बताते हैं कि बुलंदशहर के खुर्जा निवासी विकास गुप्ता पुत्र लक्ष्मीनारायण गुप्ता का खुर्जा में बांस-बल्ली, रस्सी आदि का थोक का कारोबार है। टप्पल, जटटारी, पिसावा, चंडौस आदि कस्बे के छोटे दुकानदार उनके यहां से उधार सामान लेते हैं। साप्ताहिक भुगतान होता है। रविवार की सुबह विकास गुप्ता अपने साथी साकिर पुत्र साबिर खां निवासी सराबा खुर्जा के साथ बाइक से तगादे पर निकले थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जट्टारी से शुरुआत की और पिसावा, चंडौस से पेमेंट लेने के बाद दोपहर में करीब एक बजे खुर्जा लौटते समय चंडौस-दौरऊ मार्ग स्थित गांव अमृतपुर-ओगीपुर के बीच पहुंचे थे तभी चंडौस की ओर से दो बाइक पर आए चार नकाबपोश बदमाशों ने ओवरटेक कर रुकवा लिया। विकास व साकिर की कनपटी पर तमंचा लगाकर विकास गुप्ता से रुपयों भरा थैला लूट लिया और चंडौस की ओर भाग निकले।

- व्यापारी की ओर से लूट की रिपोर्ट दर्ज की जा रही है। बदमाशों की तलाश की जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जायेगा। -दिलीप सिंह, कोतवाल चंडौस।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें