10 श्रेष्ठ बाल चित्रकारों के चित्र का चयन
ब्यूरो, अमर उजाला, अलीगढ़।
उत्तर प्रदेश सरकार व अमर उजाला की ओर से ‘स्वच्छता जागरूकता पहल’ के तहत आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता में 10 श्रेष्ठ बाल चित्रकारों के चित्र चुने गए हैं। इन्हें अमर उजाला कार्यालय पर सम्मानित किया जाएगा।
शहर के कई स्कूलों के बच्चों ने ‘स्वच्छ यूपी, स्वस्थ यूपी’ विषय पर पिछले महीने चित्र बनाए थे। चित्र के जरिए उन्होंने शहर, राज्य और देश में स्वच्छता का अलख जगाया है। सैकड़ों बाल चित्रकारों में 10 श्रेष्ठ बाल चित्रकार चुने गए हैं। इनके नाम अगले अंक में प्रकाशित किए जाएंगे।
बुधवार को तालानगरी स्थित अमर उजाला कार्यालय में बतौर निर्णायक डीएस कॉलेज के चित्रकला विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. सुनीता गुप्ता, टीकाराम कन्या महाविद्यालय की असिस्टेंट प्रो. डॉ. रेखा शर्मा, चित्रकार सुरेश कुमार व कस्तूरी कला एजूकेशन सोसाइटी के निदेशक शिवा शीष शामिल हुए।