फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

17 को होगा अमर उजाला के अलीगढ़ प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट का ट्रायल

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन



अमर उजाला उभरते क्रिकेटरों के लिए लेकर आ रहा है अलीगढ़ प्रीमियर लीग। जिसमें प्रतिभाग करने के लिए अलीगढ़ मंडल (अलीगढ़, हाथरस, एटा, कासगंज) के खिलाड़ी 17 जून को ट्रायल दे सकते हैं। इस लीग में उम्र की कोई सीमा नहीं रखी गई है। यह टूर्नामेंट आईपीएल की तर्ज पर होगा। वहीं अलीगढ़ में पहली बार इस टूर्नामेंट में थर्ड अंपायर रिव्यू सिस्टम भी रखा गया है।


एक तरफ इंग्लैंड में क्रिकेट विश्व कप खेला जा रहा है। पूरी दुनिया में क्रिकेट का खुमार है। क्रिकेट के इस जुनून को और बढ़ाने के लिए अमर उजाला अलीगढ़ के खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का शानदार मौका दे रहा है। आईपीएल की तर्ज पर आयोजित इस मैच में ट्रायल से खिलाड़ी चुने जाएंगे। इन खिलाड़ियों से आठ टीमें बनाई जाएंगी। जो आपस में टूर्नामेंट में भिड़ेंगी। टूर्नामेंट रंगीन ड्रेस में खेला जाएगा।
विज्ञापन


यहां होगा निशुल्क ट्रायल
आगरा रोड स्थित अलीगढ़ क्रिकेट अकेडमी लाल बहादुर शास्त्री कन्या महाविद्यालय के मैदान पर 17 जून को सुबह छह बजे से ट्रायल शुरू होगा। इसका ट्रायल निशुल्क होगा।
विज्ञापन


यहां मिलेंगे रजिस्ट्रेशन फार्म
ट्रायल के रजिस्ट्रेशन फार्म आगरा रोड स्थित अमर उजाला के सिटी कार्यालय (टीकाराम बिल्डिंग, मदार गेट) से प्राप्त किए जा सकते हैं। जबकि ट्रायल के लिए इन नंबरों 9548868895, 9319324085, 9045875407 पर संपर्क किया जा सकता है। अधिक जानकारी के लिए इस नंबर 8392925271 पर संपर्क करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें