फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम से मिला भरोसा होगा इंसाफ : बसपा

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


टप्पल में मासूम की हत्या व गोवंश के समक्ष उत्पन्न चारा की कमी को लेकर बसपा जिलाध्यक्ष तिलकराज यादव व लोकसभा बसपा प्रत्याशी अजीत बालियान ने डीएम व एसएसपी से मुलाकात कर इंसाफ की मांग की।

बसपा नेताओं ने डीएम से मुलाकात कर गोवंश की दुर्दशा को लेकर अपनी बातें रखीं। कहा, गायों को चारा न मिलने के चलते वह दम तोड़ रही हैं। साथ ही दुर्बल भी हो रही हैं। इसलिए उन्हें चारे की नितांत आवश्यकता है। नेताओं ने कहा कि इस पर डीएम ने भरोसा दिलाया कि टप्पल में 200 कुंतल चारा भिजवाएंगे।
विज्ञापन


साथ ही ग्राम पंचायतों को चारा भिजवाने की उन्होंने बात कही। उधर, टप्पल में मासूम की हत्या को लेकर डीएम व एसएसपी से नेताओं ने कहा कि इस मामले में निष्पक्षता से जांच होनी चाहिए। दोषी के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए, लेकिन निर्दोष नहीं फंसना चाहिए।
विज्ञापन


बसपा जिलाध्यक्ष तिलकराज यादव ने कहा कि इस संबंध में डीएम बोले कि मामले की जांच चल रही है। दोषी को बख्शा नहीं जाएगा और निर्दोष नहीं फंसेंगे। इस अवसर पर हरीश बालियान, दिंगबर चौधरी, मनु चौधरी, यशवीर चौधरी, दुष्यंत ठाकुर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें